ब्रेकिंग
Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति✦Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति

कांग्रेस ने चेहरा हटाकर PM मोदी को बताया गायब, युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने बोला जमकर हमला

रोहित कुमार सिंह ने कहा कि पहलगाम घटना के बाद पूरा देश एकजुट है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ पूरा देश खड़ा है, हमें पूर्ण विश्वास है कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारतीय सेना के माध्यम से आने वाले समय में जवाबी कार्रवाई होगी।

bihar
कांग्रेस पर साधा निशाना
© google
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

PATNA: कांग्रेस ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर पोस्ट में तस्वीर शेयर करते हुए सिर्फ इतना लिखा कि जिम्मेदारी के समय गायब। कांग्रेस ने इस पोस्ट के जरिए कहीं न कहीं पीएम मोदी को टारगेट करने की कोशिश की, क्योंकि तस्वीर में सिर गायब है और पीएम मोदी की वेशभूषा दिखाई दे रही है। इस पर युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने कांग्रेस पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी का सिर हटाकर जो पोस्ट कांग्रेस ने अपने सोशल मीडिया पर किया है वह निंदनीय है..


कांग्रेस पार्टी की पूरी लीडरशिप लगातार पहलगाम की घटना पर अनर्गल बयानबाजी कर रही है जो निंदनीय है..एक तरफ़ जहाँ कांग्रेस पार्टी ने सर्वदलीय बैठक में समर्थन दिया वहीं दूसरी ओर उनके शीर्ष नेता उनके परिवार से जुड़े लोग लगातार देश विरोधी बयान दे रहे हैं..रोहित ने कहा की देश को पूरा विश्वास है की हमारी सरकार और हमारी सेना पाकिस्तान को करारा जवाब देगी..रोहित ने कहा की हमारे देश के अंदर भी एक पाकिस्तान है, जिससे हमें कांग्रेस के रूप में लड़ना पर रहा है..रोहित ने कहा की समय आने पर कांग्रेस को जनता पुनः सबक सिखाएगी।


रोहित कुमार सिंह ने कहा कि पहलगाम घटना के बाद पूरा देश एकजुट है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ पूरा देश खड़ा है, हमें पूर्ण विश्वास है कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारतीय सेना के माध्यम से आने वाले समय में जवाबी कार्रवाई होगी। जिसके बाद पाकिस्तान विश्व के मानचित्र से हट जाएगा। पाकिस्तान की आने वाली 77 पीढ़िया भी भारत के इस निर्णय को याद रखेगी लेकिन जिस प्रकार से कांग्रेस पार्टी ने सर्वदलीय बैठक में अपना समर्थन तो देश की सरकार को दिया, लेकिन कांग्रेस के लीडरशिप के द्वारा पहलगाम की घटना पर भारत सरकार के प्रयास पर और देश की आंतरिक सुरक्षा पर अनर्गल बयानबाजी की जा रही है.हद तो तब हो गया जब कांग्रेस पार्टी के ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल से देश के प्रधानमंत्री जिनकी पहचान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर है। पूरी दुनिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मुरीद है। देश का बच्चा-बच्चा प्रधानमंत्री के साथ है। 


उनकी तस्वीर के साथ उनके शरीर से गर्दन को हटाकर कांग्रेस पार्टी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है, आखिर कांग्रेस क्या करना चाहती है? आने वाले समय में देश कांग्रेस को माफ नहीं करेगा। हम पाकिस्तान से लड़ ही रहे हैं। पाकिस्तान के समर्थकों से भी देश के अंदर लड़ना पड़ रहा है। रोहित कुमार सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस के नेता श्रीमती सोनिया गांधी से कांग्रेस के नेता लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, कांग्रेस की सांसद श्रीमती प्रियंका गांधी और कांग्रेस के प्रत्येक नेता और कार्यकर्ता से यह पूछना चाहते हैं कि क्यों प्रधानमंत्री के संदर्भ में इस तरह का गलत काम कांग्रेस ने किया। यह जवाब देश मांग रहा है। देश को जवाब देना पड़ेगा। इन्हें देश कभी माफ नहीं करेगा। ऐसी हरकत से कांग्रेस को शर्म आना चाहिए और राहुल गांधी को इस पूरे मुद्दे पर जवाब देना चाहिए। प्रधानमंत्री की फोटो से छेड़छाड़ करने की हम निंदा करते हैं।

टैग्स