ब्रेकिंग
बिहार में 110 रुपये की साइकिल और 4 हजार में बाइक खरीदने का मौका, बक्सर में 13 अक्टूबर को होगी 26 वाहनों की नीलामी✦Bihar News: ‘विदेशी धन और ताकतों के इस्तेमाल की चीज बन गए हैं तेजस्वी यादव’, HAM का विपक्ष पर बड़ा हमला✦बिहार में डबल मर्डर से सनसनी: नाबालिग लड़के की गला रेतकर हत्या, ग्रामीणों ने आरोपी को पीट-पीटकर मार डाला✦BIHAR: मिड डे मील में मिली मरी छिपकली की पूंछ, 12 बच्चों की बिगड़ी तबीयत✦दिल्ली में प्रोटेस्ट के बीच अभिजीत दिपके की दादी का निधन, 85 साल की उम्र में ली अंतिम सांस✦बिहार में 110 रुपये की साइकिल और 4 हजार में बाइक खरीदने का मौका, बक्सर में 13 अक्टूबर को होगी 26 वाहनों की नीलामी✦Bihar News: ‘विदेशी धन और ताकतों के इस्तेमाल की चीज बन गए हैं तेजस्वी यादव’, HAM का विपक्ष पर बड़ा हमला✦बिहार में डबल मर्डर से सनसनी: नाबालिग लड़के की गला रेतकर हत्या, ग्रामीणों ने आरोपी को पीट-पीटकर मार डाला✦BIHAR: मिड डे मील में मिली मरी छिपकली की पूंछ, 12 बच्चों की बिगड़ी तबीयत✦दिल्ली में प्रोटेस्ट के बीच अभिजीत दिपके की दादी का निधन, 85 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

कांग्रेस को RJD का दो टूक, इतनी सीट पर लड़िए वरना रास्ता देखिए

PATNA : बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों के एलान के बाद महागठबंधन में भूचाल मचा है. पहले मांझी फिर कुशवाहा और अब कांग्रेस आरजेडी को आंख दिखा रही है कि वे महागठबंधन से अलग हो ज

कांग्रेस को RJD का दो टूक, इतनी सीट पर लड़िए वरना रास्ता देखिए
First Bihar
2 मिनट

PATNA :  बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों के एलान के बाद महागठबंधन में भूचाल मचा है. पहले मांझी फिर कुशवाहा और अब कांग्रेस आरजेडी को आंख दिखा रही है कि वे महागठबंधन से अलग हो जायेंगे. कांग्रेस नेताओं के बयानबाजी के बाद आरजेडी ने भी कांग्रेस के ऊपर पलटवार किया है. आरजेडी ने सीधे तौर पर कांग्रेस को चेतावनी दी है कि 58 सीटों पर कांग्रेस चुनाव लड़े या महागठबंधन से बाहर हो जाये.




राजद ने कांग्रेस को बिहार विधानसभा चुनाव में साफ कर दिया कि वह 58 सीट विधानसभा की देगी. साथ ही साथ एक लोकसभा की सीट वाल्मीकिनगर का भी कांग्रेस को दिया जायेगा. अगर कांग्रेस पार्टी गठबंधन में इन सीटों के साथ चुनाव लड़ेगी तो कांग्रेस को आगे फायदा होगा. बिहार में सबसे बड़ा दल आरजेडी है. देश में जब भी लोकसभा का चुनाव होता है तो कांग्रेस की अगुवाई में चुनाव लड़ती है तो राज्य के चुनाव में कांग्रेस क्यों नहीं लड़ रही.


आरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने भी दावा किया कि महागठबंधन पूरी तरीके से एकजुट है और हम सब लोग मिल बांटकर चुनाव लड़ेंगे. वही मृत्युंजय तिवारी ने कांग्रेस को नसीहत देते हुए कहा कि आप अपनी जमीनी हकीकत भी देख लीजिये. ज्यादा सीटों की डिमांड करने से कुछ नहीं होता है. यानी आरजेडी ने कांग्रेस को उसकी औकात बताते हुए या चेतावनी दे दी कि विधानसभा का चुनाव महागठबंधन के साथ लड़ना है, तो राजद के पीछे चलना होगा, नहीं तो अपने रास्ते अलग-अलग होंगे. 



टैग्स