ब्रेकिंग
राजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचा

कॉमर्स कॉलेज के 72वें स्थापना दिवस पर व्याख्यान का आयोजन, प्रोफेसर डॉ HC वर्मा ने कहा- जीवन में कठिनाइयां होंगी तभी अवसर प्राप्त होंगे

PATNA : सोमवार को कॉलेज ऑफ़ कॉमर्स, आर्ट्स एंड साइंस के 72वें स्थापना दिवस के अवसर पर व्याख्यान का आयोजन किया गया. कॉमर्स कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रो तपन कुमार शान्डिल्य की अध्य

कॉमर्स कॉलेज के 72वें स्थापना दिवस पर व्याख्यान का आयोजन, प्रोफेसर डॉ HC वर्मा ने कहा- जीवन में कठिनाइयां होंगी तभी अवसर प्राप्त होंगे
First Bihar
3 मिनट

PATNA : सोमवार को कॉलेज ऑफ़ कॉमर्स, आर्ट्स एंड साइंस के 72वें स्थापना दिवस के अवसर पर व्याख्यान का आयोजन किया गया. कॉमर्स कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रो तपन कुमार शान्डिल्य की अध्यक्षता में पंडित इंदू शेखर झा स्मृति व्याख्यान कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें पद्मश्री से अलंकृत प्रोफेसर डॉ एच सी वर्मा और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ सी पी ठाकुर ने अपनी बात रखी.

कॉमर्स कॉलेज के 72वें स्थापना दिवस पर व्याख्यान का आयोजन, प्रोफेसर डॉ HC वर्मा ने कहा- जीवन में कठिनाइयां होंगी तभी अवसर प्राप्त होंगे

व्याख्यान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ सी पी ठाकुर ने छात्रों में व्यवाहारिक शिक्षा के साथ साथ तकनीकी शिक्षा और देश भक्ति की भावना को जागृत करने की आवश्यकता पर बल दिया. उन्होंने कहा कि विकट परिस्थितियों में भी उन्हें अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए प्रतिबद्ध होना चाहिए.

कॉमर्स कॉलेज के 72वें स्थापना दिवस पर व्याख्यान का आयोजन, प्रोफेसर डॉ HC वर्मा ने कहा- जीवन में कठिनाइयां होंगी तभी अवसर प्राप्त होंगे

व्याख्यान को संबोधित करते हुए आई आई टी कानपुर के प्रोफेसर पद्मश्री डॉ एच सी वर्मा ने कहा कि शिक्षण संस्थान जीवन की शक्ति का स्त्रोत होता है और भारतीय संस्कृति में इसे मंदिर भी कहा जाता है. उन्होंने कहा कि जिस तरह मंदिरों में सिर्फ मूर्तियों का दर्शन होता भगवान का नही उसी तरह आज ज्यादातर शिक्षण संस्थानों में सत्य के दर्शन नहीं हो रहे हैं. उन्होंने कहा  कि हम पढ़ाई को ज़िन्दगी के साथ कनेक्ट नहीं कर पा रहे हैं. उन्होंने कहा कि जीवन में कठिनाईयां होगीं तभी अवसर प्राप्त होगा क्योंकि कठिनाइयां अवसर ले कर आती हैं.

कॉमर्स कॉलेज के 72वें स्थापना दिवस पर व्याख्यान का आयोजन, प्रोफेसर डॉ HC वर्मा ने कहा- जीवन में कठिनाइयां होंगी तभी अवसर प्राप्त होंगे

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रधानाचार्य प्रो तपन कुमार शान्डिल्य ने अपने अध्यक्षीय भाषण में कहा कि पंडित इंदू शेखर झा विकट परिस्थितियों में राज्य में कामर्स की शिक्षा के विकास के उद्देश्य से इस महाविद्यालय की स्थापना की और वर्तमान में इस महाविद्यालय में कॉमर्स के साथ साथ विज्ञान, कला के आलावा व्यवसायिक कोर्सों की पढ़ाई हो रही है. उन्होंने कहा कि कालेज में गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा और योग्य शिक्षकों के कारण महाविद्यालय को नैक से "ए" ग्रेड प्राप्त है.

कॉमर्स कॉलेज के 72वें स्थापना दिवस पर व्याख्यान का आयोजन, प्रोफेसर डॉ HC वर्मा ने कहा- जीवन में कठिनाइयां होंगी तभी अवसर प्राप्त होंगे

इस से पहले पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के डीएसडब्लू प्रो. ए के नाग ने अतिथियों का स्वागत किया. मंच का संचालन प्रो. सलोनी कुमार ने जबकि धन्यवाद ज्ञापन प्रो. कीर्ति ने किया. इस अवसर पर अन्य लोगों के अलावा प्रो. संतोष कुमार , कुलानुशासक डॉ. मनोज कुमार, शिक्षक संघ के सचिव डॉ. ए के भास्कर, प्रो. के बी पद्मदेव, प्रो. राजीव रंजन, प्रो. कंचना सिंह, प्रो. अशुतोष कुमार सिन्हा, पुस्तकालय अध्यक्ष उपेन्द्र कुमार, विनोद कुमार सिंह , संजीव तिवारी समेत बड़ी संख्या में शिक्षक शिक्षकेतर कर्मचारी और छात्र-छात्राएं उपस्थित थे. इस अवसर पर प्रो एच सी वर्मा ने महाविद्यालय में वृक्षारोपण भी किया.