ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

Bihar weather : बिहार में ठंड ने तोड़ा रिकॉर्ड, लगातार हो रही तापमान में गिरावट

Bihar weather : इस वर्ष लगातार मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। राज्य में न्यूनतम तापमान लगातार गिर रहा है। दिसंबर महीने के आधे दिनों में ही न्यूनतम तापमान ने पिछले पांच वर्षों

Bihar weather : बिहार में ठंड ने तोड़ा रिकॉर्ड, लगातार हो रही तापमान में गिरावट
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

Bihar weather : इस वर्ष लगातार मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। राज्य में न्यूनतम तापमान लगातार गिर रहा है। दिसंबर महीने के आधे दिनों में ही न्यूनतम तापमान ने पिछले पांच वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ दिया।


 राज्य में डेहरी का न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। सोमवार को इसमें और गिरावट के आसार हैं। मधुबनी राज्य का सर्वाधिक गर्म स्थान रहा। वहां का अधिकतम तापमान 26.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं राजधानी में अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।


वहीं, राजधानी पटना में आज अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री रहने की संभावना है। जबकि मुजफ्फरपुर में आज अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री रहने की संभावना है।


पटना मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ विज्ञानी संजय कुमार का कहना है कि प्रदेश का मौसम काफी तेजी से बदल रहा है। देश के पर्वतीय इलाके में भारी बर्फबारी होने के कारण मैदानी इलाके में ठंड बढ़ गई है। आगे भी तापमान में गिरावट का क्रम जारी रहेगा। साथ ही आने वाले दिनों में कोहरे का प्रभाव बढ़ेगा।



मौसम विज्ञानियों का कहना है कि आकाश साफ होने की वजह से दिन में धूप निकलने के बाद वातावरण में गर्म रहती है लेकिन जैसे ही सूर्यास्त होता है तापमान में गिरावट शुरू हो जाता है।


इस तरह की स्थिति सुबह आठ बजे तक बनी रहती है। ऐसे में लोगों को बेहद सावधान रहने की जरूरत है। खासकर शाम को या रात में कार्यालय से लौटते गर्म कपड़ों का इस्तेमाल करें।