ब्रेकिंग
जमुई की घटना को लेकर जन सुराज ने उठाए कानून-व्यवस्था पर सवाल, आरोपियों पर कार्रवाई के साथ-साथ पीड़ित छात्र-छात्रा की सुरक्षा की मांगमधुबनी में ननिहाल आए 6 साल के बच्चे की मौत, मामी पर हत्या का आरोप; बोरे में मिला शवतेजप्रताप यादव की अलमारी में 20 लाख रूपये कैश कहां से आये? हाईकोर्ट में उठा सवाल, पूर्व पीए मोतीलाल यादव की गिरफ्तारी पर लगी रोक बिहार के भूमिहीन परिवारों को मिलेगा वासभूमि का पर्चा, 22 सितंबर से सभी पंचायतों में लगेंगे विशेष शिविरमुजफ्फरपुर में 27 लाख की बैंक डकैती मामले में 5 दोषियों को उम्रकैद, कोर्ट ने लगाया भारी जुर्मानाजमुई की घटना को लेकर जन सुराज ने उठाए कानून-व्यवस्था पर सवाल, आरोपियों पर कार्रवाई के साथ-साथ पीड़ित छात्र-छात्रा की सुरक्षा की मांगमधुबनी में ननिहाल आए 6 साल के बच्चे की मौत, मामी पर हत्या का आरोप; बोरे में मिला शवतेजप्रताप यादव की अलमारी में 20 लाख रूपये कैश कहां से आये? हाईकोर्ट में उठा सवाल, पूर्व पीए मोतीलाल यादव की गिरफ्तारी पर लगी रोक बिहार के भूमिहीन परिवारों को मिलेगा वासभूमि का पर्चा, 22 सितंबर से सभी पंचायतों में लगेंगे विशेष शिविरमुजफ्फरपुर में 27 लाख की बैंक डकैती मामले में 5 दोषियों को उम्रकैद, कोर्ट ने लगाया भारी जुर्माना

NITISH KUMAR : CM नीतीश आज जाएंगे बख्तियारपुर, इस समारोह में होंगे शामिल

NITISH KUMAR : CM नीतीश आज बख्तियारपुर जाएंगे। जहां सीएम राजकीय समारोह में शामिल होंगे। 17 जनवरी को स्वतंत्रता सेनानियों की स्मृति

NITISH KUMAR
NITISH KUMAR
© GOOGLE
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

NITISH KUMAR : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज बख्तियारपुर जाएंगे। सीएम बख्तियारपुर में राजकीय समारोह में शामिल होंगे। दरअसल हर साल 17 जनवरी को स्वतंत्रता सेनानियों की स्मृति में बख्तियारपुर में राजकीय समारोह का आयोजन किया जाता है। ऐसे में  इस बार इस समारोह में सीएम नीतीश कुमार भी शामिल होंगे। 


दरअसल, बख्तियारपुर प्रखंड क्षेत्र के प्रसिद्ध पांच स्वतंत्रता सेनानियों की स्मृति में समारोह का आयोजन किया जाता है। पटना जिला के बख्तियारपुर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राजकीय समारोह में शामिल होने आज बख्तियारपुर जाएंगे। सीएम वहां स्वतंत्रता सेनानियों को माल्यार्पण करेंगे। बख्तियारपुर में 17 जनवरी को स्वतंत्रता सेनानी के सम्मान में प्रतिमाओं पर माल्यार्पण हेतु राजकीय समारोह घोषित किया गया।


जानकारी हो कि, बख्तियारपुर में पांच प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी थे, सभी लोगों की प्रतिमा यहां स्थापित हुई है। 17 जनवरी को प्रत्येक वर्ष यहां राजकीय समारोह मनाने का सरकार के द्वारा निर्णय लिया गया था। इसके तहत आज यानी 17 जनवरी को राजकीय समारोह का आयोजन किया गया है। जिसमें सीएम नीतीश भी शामिल होंगे। 


इधर, सीएम नीतीश के आगमन को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सीएम नीतीश पटना से थोड़ी देर में बख्तियारपुर के लिए रवाना होंगे। जहां कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वापस पटना लौट आएंगे। मालूम हो कि सीएम नीतीश इन दिनों प्रगति यात्रा पर हैं। सीएम 2 चरणों की प्रगति यात्रा को समाप्त कर चुके हैं। तीसरे चरण की प्रगति यात्रा बीते दिन खगड़िया से शुरु हुई है। कल यानी 18 जनवरी को सीएम नीतीश प्रगति यात्रा के तहत बख्तियारपुर जाएंगे।