ब्रेकिंग
Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति✦Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति

पटना मेट्रो परियोजना के निर्माण कार्यों की प्रगति का CM नीतीश ने लिया जायजा, अधिकारियों को काम में तेजी लाने का दिया निर्देश

बता दें कि पटना मेट्रो रेल परियोजना की स्वीकृति 27 फरवरी 2019 को दी गयी थी। कुल 31.9 km तक मेट्रो रेल लाईन का निर्माण होना है, जिसमें कुल 24 स्टेशन प्रस्तावित हैं। इस परियोजना का क्रियान्वयन दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के द्वारा किया जा रहा है।

BIHAR
मेट्रो का जायजा
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज पटना मेट्रो रेल परियोजना के निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गांधी मैदान, PMCH और पटना विश्वविद्यालय के पास पटना मेट्रो रेल परियोजना अन्तर्गत निर्माणाधीन कार्यों का स्थल निरीक्षण किया। इस दौरान सीएम नीतीश ने अधिकारियों को काम में तेजी लाने का निर्देश दिया। 


निरीक्षण के क्रम में अधिकारियों ने पटना मेट्रो रेल परियोजना की प्रगति एवं अद्यतन स्थिति के संबंध में मुख्यमंत्री को विस्तृत जानकारी दी। इसके अलावा राजेंद्र नगर, मोइनुलहक स्टेडियम, मलाही पकड़ी, खेमनीचक, पहाड़ी पर, जीरो माइल मेट्रो स्टेशन और आई०एस०बी०टी० मेट्रो स्टेशन के निर्माण कार्यों की प्रगति के संबंध में भी अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया।


निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि कार्ययोजना के अनुरूप पटना मेट्रो रेल परियोजना के निर्माण कार्य तेजी से पूर्ण करायें। मेट्रो का निर्माण कार्य पूर्ण हो जाने से लोगों को आवागमन में काफी सहूलियत होगी, उन्हें भीड़भाड़ से छुटकारा मिलेगा।


बता दें कि पटना मेट्रो रेल परियोजना की स्वीकृति 27 फरवरी 2019 को दी गयी। इस परियोजना के अंतर्गत कुल 31.9 कि०मी० मेट्रो रेललाईन का निर्माण होना है, जिसमें कुल 24 स्टेशन प्रस्तावित हैं। इस परियोजना का क्रियान्वयन दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के द्वारा किया जा रहा है, जिसका पर्यवेक्षण नगर विकास एवं आवास विभाग, बिहार सरकार के द्वारा किया जा रहा है।


भूमिगत मेट्रो लाईन के निर्माण हेतु 21 नवंबर 2023 को गांधी मैदान स्टेशन से टी०बी०एम० (टनल बोरिंग मशीन) के द्वारा कार्य प्रारंभ किया गया जो आकाशवाणी भूमिगत स्टेशन होते हुए पटना स्टेशन तक पहुंच चुकी है। मलाही पकड़ी से खेमनीचक, भूतनाथ रोड, जीरोमाईल, पाटलिपुत्र बस टर्मिनल तक पटना मेट्रो लाईन (कुल 6.01 कि०मी०) को प्राथमिकता के आधार पर निर्माण कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। इस लाईन को 15 अगस्त 2025 तक चालू करने का लक्ष्य निर्धारित है।


इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ० एस० सिद्धार्थ, नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव अभय कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, पटना के जिलाधिकारी डॉ० चंद्रशेखर सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक अवकाश कुमार सहित पटना मेट्रो रेल परियोजना के अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

टैग्स