ब्रेकिंग
स्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाअशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाअशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांग

रूपेश हत्याकांड : सीएम नीतीश से आज मिलेंगे परिजन, CBI जांच की मांग करेंगे

PATNA : इंडिगो के एयरपोर्ट स्टेशन मैनेजर रूपेश कुमार सिंह के परिजन उनकी हत्या की सीबीआई जांच कराने के लिए आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात करेंगे. रुपेश के परिजनों को मुल

रूपेश हत्याकांड : सीएम नीतीश से आज मिलेंगे परिजन, CBI जांच की मांग करेंगे
First Bihar
2 मिनट

PATNA : इंडिगो के एयरपोर्ट स्टेशन मैनेजर रूपेश कुमार सिंह के परिजन उनकी हत्या की सीबीआई जांच कराने के लिए आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात करेंगे. रुपेश के परिजनों को मुलाकात के लिए मुख्यमंत्री कार्यालय से वक्त मिल चुका है. आज शाम 4:00 बजे रुपेश के परिवार वाले मुख्यमंत्री आवास पहुंचेंगे और नीतीश कुमार से मुलाकात कर सीबीआई जांच की मांग रखेंगे.


रूपेश सिंह के बड़े भाई नंदेश्वर सिंह ने कहा है कि वह बिहार पुलिस की जांच से संतुष्ट नहीं है. लिहाजा मुख्यमंत्री से मुलाकात का वक्त उन्होंने मांगा था. मुख्यमंत्री कार्यालय से उन्हें शनिवार का वक्त दिया गया लेकिन चक्का जाम होने की वजह से उन्होंने आने में असमर्थता जताई जिसके बाद आज रविवार को शाम 4:00 बजे मुख्यमंत्री से मुलाकात का वक्त दिया गया है.


आपको बता दें कि पटना पुलिस ने रूपेश सिंह हत्याकांड को लेकर खुलासा करने का दावा किया था. पटना पुलिस का चुकी है कि उसने रुपए हत्याकांड के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. ऋतुराज नाम के शख्स ने रुपए सिंह की हत्या रोडरेज की एक मामूली घटना को लेकर की थी. पटना के एसएसपी उपेंद्र शर्मा ने लंबा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर हत्या की मोटिव और उसकी पूरी कहानी बताई थी लेकिन परिवार वालों को पटना पुलिस की थ्योरी हजम नहीं हो रही.


रुपेश की पत्नी और उनके भाई, पिता समेत बहन हर कोई इस पूरे हत्याकांड की सीबीआई जांच कराने की मांग कर रहा है. फर्स्ट बिहार से बातचीत में रूपेश की पत्नी खुद कर चुकी हैं कि पटना पुलिस की इस कहानी पर उन्हें भरोसा नहीं है. वह न्याय के लिए सीबीआई जांच की मांग कर रही हैं. अब देखना होगा मुख्यमंत्री के सामने रूपेश का परिवार क्या कुछ कहता है.

टैग्स