ब्रेकिंग
Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति✦Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति

Pragati Yatra : CM नीतीश आज जाएंगे अररिया, सूबे के बिहार के पहले रोबोटिक्स लैब का लेंगे जायजा; देंगे करोड़ों की सौगात

Pragati Yatra : सीएम नीतीश प्रगति यात्रा के तीसरे चरण की यात्रा पर हैं। इसके तहत आज वो अररिया जाएंगे। जहां जिलावासियों को 304 करोड़ की सौगात देंगे। साथ ही सीएम बिहार

Pragati Yatra :
Pragati Yatra :
© GOOGLE
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

Pragati Yatra : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी प्रगति यात्रा के तहत आज अररिया पहुंचने वाले हैं, जहां वे जिले को 304.65 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की सौगात देंगे। इस दौरे के दौरान मुख्यमंत्री 159.15 करोड़ रुपये की लागत से बनी 404 योजनाओं का उद्घाटन करेंगे और 145.50 करोड़ रुपये की 45 नई योजनाओं की आधारशिला रखेंगे। 


जानकारी के अनुसार, अररिया में साढ़े चार घंटे से अधिक समय बिताएंगे। उनके दौरे के लिए छह हेलीपैड तैयार किए गए हैं। वे हवाई और सड़क मार्ग से चार प्रमुख स्थानों—हांसा, छतियौना, सुन्दरनाथ धाम, और मैनापुर का भ्रमण करेंगे। इस दौरान वे विभिन्न विकास योजनाओं का निरीक्षण करेंगे और कई नई घोषणाएं भी करेंगे। सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर रानीगंज के हांसा हेलीपैड पर उतरेगा। यहां से उनका कार्यक्रम शुरू होगा।


सीएम इस दौरान विकास कार्यों का अवलोकन स्टॉल्स का निरीक्षण और प्लस टू राजकीय रामानुग्रह उच्च विद्यालय में खेल मैदान, नेचर क्लासरूम, और रोबोटिक्स लैब का जायजा लेंगे। एचडब्ल्यूसी भवन सहित विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री रानीगंज के छतियौना पंचायत में सात निश्चय योजना के तहत नल-जल और नली-गली जैसी योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। वे अल्पसंख्यक कल्याण और समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के लाभुकों के कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। 


वहीं,मुख्यमंत्री कुर्साकांटा प्रखंड के सुन्दरनाथ धाम पहुंचेंगे, जहां पर्यटन विकास के लिए प्रस्तावित योजनाओं का निरीक्षण और घोषणा करेंगे। फिर मैनापुर में प्रस्तावित अररिया-कुर्साकांटा-कुआड़ी सड़क चौड़ीकरण योजना का निरीक्षण करेंगे। शाम 2:45 से 3:30 बजे तक समाहरणालय स्थित परमान सभागार में मुख्यमंत्री अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान जिले को मेडिकल कॉलेज की सौगात मिलने की भी संभावना है। रामपुर कोदरकट्टी में मेडिकल कॉलेज के लिए जमीन चिह्नित किए जाने की चर्चा है। मुख्यमंत्री के इस दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं, और स्थानीय अधिकारी व कर्मचारी कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटे हुए हैं।