ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

सीएम नीतीश ने किया कोसी नहर की योजनाओं का शिलान्यास, दरभंगा और मधुबनी के कई क्षेत्रों में होगी सिंचाई की सुविधा

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मधुबनी जिले पश्चिमी कोसी नहर परियोजना से जुड़ी सात योजनाओं का शिलान्यास किया. सीएम ने मधुबनी जिले के बरियडवा स्थित हाईस्कूल मैदान में आयोजित एक कार्यक्रम के में योजनाओं क

FirstBihar
First Bihar
3 मिनट

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मधुबनी जिले पश्चिमी कोसी नहर परियोजना से जुड़ी सात योजनाओं का शिलान्यास किया. सीएम ने मधुबनी जिले के बरियडवा स्थित हाईस्कूल मैदान में आयोजित एक कार्यक्रम के में योजनाओं का शिलान्यास किया. मधुबनी में पूर्व एमएलसी बिनोद सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को मंच पर मिथिला पेंटिंग देकर स्वागत किया। इस दौरान जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा भी सीएम के साथ मौजूद थे. 


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान जनता ने अपनी कुछ समस्याओं को रखा था. मैंने मंच से जनता को वादा किया था. मैंने वादे को पूरा किया. उन्होंने कहा कि लगातार कई साल बाढ़ आने के कारण समस्याओं को झेलना पड़ा. सरकार लगातार जनता की समस्याओं को दूर करने में लगी हुई है. इस दौरान सीएम ने किसानों से कहा कि फसल की पुआल जलाने से पर्यावरण के ऊपर काफी बुरा प्रभाव पड़ता है. इसे रोकने के लिए हमें मिल जुलकर काम करना है. सीएम ने कहा कि कि कोसी नदी के रिंग बांध बनाने के तहत पश्चिमी कोसी के तटबंध और कोसी नदी के बीच बसे लोगों को बाढ़ से सुरक्षा दिलाने के लिए काम हो रहा है. 




पश्चिमी कोसी नहर परियोजना से जुड़ी इन योजनाओं पूरा होने से दरभंगा और मधुबनी के हजारों हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई की सुविधा उपलब्ध हो पाएगी. 70 के दशक से योजना लंबित चली आ रही है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लंबे अरसे से लंबित इन योजनाओं के बचे हुए कार्य का शिलान्यास किया. इनमें झंझारपुर, उग्रनाथ, काकरघाट, सहारघाट शाखा नहर, चिकना, राजपुर, महादेवा, घोघरडीहा के अलावे किंग्स कैनाल का बचा हुआ कार्य भी शामिल है. यह परियोजना डेढ़ हजार करोड़ रुपए की है. 1971 में इस परियोजना पर काम शुरू हुआ था लेकिन जमीन अधिग्रहण सहित अन्य कारणों से अब तक यह परियोजना अधूरी रह गई थी. आज के कार्यक्रम में कई मंत्री भी शामिल हुए.

टैग्स