ब्रेकिंग
बिहार में कब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!प्राइवेट शिक्षण संस्थानों पर नकेल कसने की तैयारी, 1 से डेढ़ महीने में आएगी नई कोचिंग नीति; शिक्षा मंत्री ने बताया सरकार का प्लानबिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर-पोस्टिंग पर आया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारीबिहार में कब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!प्राइवेट शिक्षण संस्थानों पर नकेल कसने की तैयारी, 1 से डेढ़ महीने में आएगी नई कोचिंग नीति; शिक्षा मंत्री ने बताया सरकार का प्लानबिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर-पोस्टिंग पर आया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी

CM नीतीश ने किया बड़ा ऐलान, जरुरत पड़ी तो स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड का लोन भी होगा माफ

PATNA : सीएम नीतीश कुमार ने छात्रों के लिए बड़ा ऐलान किया है. सीएम ने कहा कि अगर जरुरत पड़ी तो छात्र-छात्राओं का स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड का लोन भी माफ कर दिया जाएगा ,बता दें कि सोमवार क

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : सीएम नीतीश कुमार ने छात्रों के लिए बड़ा ऐलान किया है. सीएम ने कहा कि अगर जरुरत पड़ी तो छात्र-छात्राओं का स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड का लोन भी माफ कर दिया जाएगा ,

बता दें कि  सोमवार को सीएम एक अणे मार्ग स्थित नेक मार्ग में पटना वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 3304 पंचायतों में नौवीं कक्षा की पढ़ाई की औपचारिक शुरुआत करने के बाद संबोधित कर रहे थे . इस दौरान सीएम ने कहा कि राज्य में उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए स्टूडेंट क्रेडिट योजना सफल रही है.  इस योजना के तहत अब तक चार हजार करोड़ रुपए का लोन छात्र-छात्राओं को आवंटित किया जा चुका है. छात्र-छात्राओं को अब बस ठीक से पढ़ाई पर ध्यान देने की जरूरत है. यदि जरूरत हुई तो उनका स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड का लोन भी माफ कर दिया जाएगा. 

इस दौरान सीएम ने कहा कि हमारी इच्छा थी कि सभी पंचायतों में उच्च माध्यमिक विद्यालय बने. 8386 पंचायतों में से 5082 में हाई स्कूल खुल चुके हैं बाकी 3304 पंचायतों में भी नौवीं क्लास की पढ़ाई की व्यवस्था कर दी गई है. इसे आगे भी हर हाल में और बेहतर बनाना है.