ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

सीएम नीतीश ने केंद्र सरकार को दिया धन्यवाद, बोले- जितना ज्यादा सड़क और पुल बनेंगे, बिहार में उतना विकास होगा

PATNA : कोईलवर में नए पुल के उद्घाटन को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने केंद्र सरकार को धन्यवाद दिया है. उन्होंने कहा कि बिहार के विकास कार्य में पीएम मोद

सीएम नीतीश ने केंद्र सरकार को दिया धन्यवाद, बोले- जितना ज्यादा सड़क और पुल बनेंगे, बिहार में उतना विकास होगा
First Bihar
3 मिनट

PATNA :  कोईलवर में नए पुल के उद्घाटन को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने केंद्र सरकार को धन्यवाद दिया है. उन्होंने कहा कि  बिहार के विकास कार्य में पीएम मोदी और केंद्र सरकार का सहयोग मिल रहा है. राज्य में जितनी ज्यादा सड़कें बनेंगी और पुलों का निर्माण होगा, सूबे में विकास को रफ़्तार मिलेगी.


बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को कहा है कि केंद्र सरकार द्वारा सड़कों और पुलों के निर्माण में हमलोगों से जमीन के अधिग्रहण के संबंध में जो अपेक्षाएं हैं, उसमें हमलोग पूरी तरह से सहयोग करेंगे. केंद्र सरकार राज्य में 50 हजार करोड़ रुपये से अधिक राशि सड़क और पुल-पुलियों के निर्माण पर खर्च कर रही है.


उन्होंने आगे ने कहा कि राज्य सरकार ने भी अपनी तरफ से राज्य उच्च पथों के निर्माण पर 54 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा राशि खर्च की है. सीएम नीतीश ने दानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड की स्वीकृति के लिये नितिन गडकरी को धन्यवाद दिया. साथ ही कहा कि बिहटा में नया एयरपोर्ट बनाने का काम शुरू किया गया है. एलिवेटेड रोड के बनने से बिहटा एयरपोर्ट तक जाने में लोगों को काफी सहूलियत होगी.


मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी मांग पर लखनऊ से गाजीपुर तक बनने वाले पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे को बिहार के बक्सर तक विस्तारित करने सहित कई योजनाओं की स्वीकृति दी गयी है. बक्सर से बनारस तक फोरलेन सड़क के निर्माण से बिहार के लोगों का वाराणसी तक आवागमन आसान हो जायेगा. इसके लिए उन्होंने नितिन गडकरी को धन्यवाद दिया. साथ ही अगले वर्ष कई पुलों और सड़कों का उद्घाटन उनके द्वारा होने की उम्मीद जतायी.


मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग की काफी संभावनाएं हैं. राज्य सरकार ने इसके लिए उद्योग नीति में भी परिवर्तन किया है. उन्होंने नितिन गडकरी के बिहार में इथेनॉल उद्योग लगाने को लेकर सुझाव और सहयोग पर धन्यवाद दिया. साथ ही कहा कि पहले कार्यकाल में उद्योग लगाने को लेकर उस समय की केंद्र की यूपीए सरकार को प्रस्ताव दिया था जिसे अस्वीकृत कर दिया गया था. उन्होंने कहा कि नितिन गडकरी के सहयोग से सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग बिहार में विकसित हो सकेगा. उद्योग बढ़ेगा तो रोजगार भी बढ़ेगा.