ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

CM नीतीश ने 15 हजार करोड़ की योजनाओं का किया शुभारंभ, ग्रामीण कार्य विभाग की योजनाएं जमीन पर उतरेंगी

PATNA : विधानसभा चुनाव के पहले बिहार में योजनाओं के शिलान्यास और उद्घाटन का सिलसिला जारी है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज ग्रामीण कार्य विभाग से जुड़ी 14405 योजनाओं की शुरुआत

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : विधानसभा चुनाव के पहले बिहार में योजनाओं के शिलान्यास और उद्घाटन का सिलसिला जारी है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज ग्रामीण कार्य विभाग से जुड़ी 14405 योजनाओं की शुरुआत की. 15192 करोड़ रुपए से ज्यादा की लागत वाली इन योजनाओं का मुख्यमंत्री ने शिलान्यास कार्यारंभ और उद्घाटन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए किया.


मुख्यमंत्री ने ग्राम सड़क के योजना के तहत 1985 किलोमीटर लंबी सड़कों और 36 पुलों का उद्घाटन किया. जबकि 15192 करोड़ की लागत वाली 14000 किलोमीटर से ज्यादा लंबी ग्रामीण सड़कों और 165 पुलों के निर्माण का शुभारंभ भी किया. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण सड़कों की भूमिका राज्य के विकास में बेहद महत्वपूर्ण रही है. सड़कों के बेहतर होने से राज्य का विकास परिलक्षित होता है. साल 2006 में केवल 865 किलोमीटर ग्रामीण सड़क का निर्माण हुआ था जो कि अब बढ़कर काफी ज्यादा हो चुकी है.


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि सात निश्चय योजना के अंतर्गत हर घर तक बिजली पहुंचा दी गई है और ग्रामीण इलाके को संपर्क पथ से जोड़ा जा रहा है. सड़कों के मेंटेनेंस के लिए नई अनुरक्षण नीति बनाई गई है और इससे शिकायत निवारण कानून के दायरे में लाया गया है. मुख्यमंत्री ग्रामीण कार्य विभाग के अधिकारियों को यह निर्देश भी दिया कि ग्रामीणों का मेंटेनेंस होता रहे इसको सुनिश्चित करें. 

CM नीतीश ने 15 हजार करोड़ की योजनाओं का किया शुभारंभ,… | FirstBihar