ब्रेकिंग
बिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिसबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सीएम नीतीश ने किसानों को फसलों का मुआवजा देने का दिया निर्देश, बोले- लॉकडाउन में फंसे लोगों को भेजिए पैसा

PATNA : सीएम नीतीश कुमार किसानों को उनके फसलों का मुआवजा जल्द से जल्द देने का निर्देश अधिकारियों को दिया है साथ ही उन्होनें लॉकडाउन में बिहार के बाहर फंसे राज्य के लोगों को भी

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

PATNA : सीएम नीतीश कुमार किसानों को उनके फसलों का मुआवजा जल्द से जल्द देने का निर्देश अधिकारियों को दिया है साथ ही उन्होनें लॉकडाउन में बिहार के बाहर फंसे राज्य के लोगों को भी तत्काल मदद राशि भेजने का आदेश दिया है।


सीएम नीतीश कुमार ने आज 1, अणे मार्ग में कोरोना संक्रमण के लिये उठाये गये कदमों के संबंध में मुख्य सचिव दीपक कुमार के साथ-साथ तमाम विभाग के आलाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जितने लोगों के  राशनकार्ड  के आवेदन अस्वीकृत हो गये हैं या पेंडिंग हैं उनकी फिर से समीक्षा करें और जल्द से लज्ग छोटी-मोटी गड़बड़ियों को दूर कर लाभार्थियों को तुरंत सहायता राशि दें। साथ ही उन्होनें कहा कि लॉकडाउन में बाहर फंसे लोगों के आवेदनों की तेजी से जांच कर उन्हें सहायता दी जाए।


सीएम ने कहा कि मार्च महीने में असामयिक वर्षा/ओलावृष्टि से हुयी फसल क्षति के भुगतान के लिये किसानों को 518.42 करोड़ रूपये स्वीकृत किये गये हैं, जिसे प्रभावित किसानों के खाते में कृषि इनपुट अनुदान के रूप में सीधे अंतरित किया जाना है। मुख्यमंत्री ने इसकी समीक्षा करते हुये निर्देश दिया कि किसानों के खाते में राशि को शीध्र भेजा जाए।


नीतीश कुमार ने कहा कि लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। सरकार हर स्तर पर सहायता के लिये पूरी तरह तत्पर है। आप सबके सहयोग से ही इस महामारी से निपटने में सफलता मिलेगी। संकट की इस घड़ी में बिहार सरकार आप सभी के साथ है। लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते रहें। अपने घरों के अंदर रहें, अनावश्यक रूप से बाहर न निकलें। 






टैग्स