ब्रेकिंग
नेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानक

CM नीतीश कुमार ने कोरोना टेस्टिंग में तेजी लाने का दिया निर्देश, प्रवासियों के रोजगार पर भी जोर

PATNA : सीएम नीतीश कुमार ने मुख्य सचिव समेत तमाम विभाग के प्रमुख सचिवों के साथ हाईलेवल मीटिंग की है। मीटिंग में एक बार फिर सीएम ने बिहार में कोरोना जांच ( टेस्टिंग) में

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

PATNA : सीएम नीतीश कुमार ने मुख्य सचिव समेत तमाम विभाग के प्रमुख सचिवों के साथ  हाईलेवल मीटिंग की है। मीटिंग में एक बार फिर सीएम ने बिहार में कोरोना जांच ( टेस्टिंग) में तेजी लाने का निर्देश अधिकारियों को दिया है। साथ ही साथ सीएम ने बिहार आ रहे प्रवासियों की स्किल मैपिंग कर रोजगार देने का निर्देश भी दिया। 


सीएम नीतीश कुमार ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि बाहर से आने वाले प्रवासियों के स्किल के मुताबिक रोजगार की समुचित व्यवस्था में तेजी लायी जाए। वहीं उन्होनें  टेस्टिंग कैपिसिटी को ज्यादा से ज्यादा बढ़ाने का निर्देश दिया है। सीएम ने कहा कि बड़ी संख्या में बाहर से आए बिहार  के लोगों में संक्रमण की क्या स्थिति है इसे जानने के लिए ज्यादा से ज्यादा टेस्टिंग करनी होगी। उन्होनें अधिकारियों को एक रणनीति तैयार कर इसे युद्धस्तर पर करने का निर्देश दिया। 


सीएम ने निर्देश देते हुए कहा कि प्रखंड क्वारेंटाइन सेंटर से क्वारेंटाइन पीरियड पूरा करने वाले प्रवासी मजदूरों को विस्तृत स्क्रीनिंग हो। होम क्वारेंटाइन में रह रहे लोगों की भी निय़मित निगरानी जरूरी है।सीएम ने कहा कि कोरोना सुरक्षा में लगे फ्रंटलाइन वर्कर्स की सुरक्षा पर भी विशेष ध्यान दिया जाए। इसके लिए पीपीई किट की कोई कमी न हो। उन्होनें कहा जिसे संक्रमण की थोड़ी भी आशंका हो वे तुरंत अपनी जांच कराएं।