ब्रेकिंग
BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक

सीएम नीतीश आज देंगे बड़ी सौगात, आस्था के सबसे बड़े केंद्र का होगा कायाकल्प

PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज बिहार और मिथिलांचल को बड़ी सौगात देने जा रहे हैं। मुख्यमंत्री आज सिमरिया धाम के विकास एवं सौंदर्यीकरण योजना का शिलान्यास करेंगे। बिहार सरकार के जल

सीएम नीतीश आज देंगे बड़ी सौगात, आस्था के सबसे बड़े केंद्र का होगा कायाकल्प
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज बिहार और मिथिलांचल को बड़ी सौगात देने जा रहे हैं। मुख्यमंत्री आज सिमरिया धाम के विकास एवं सौंदर्यीकरण योजना का शिलान्यास करेंगे। बिहार सरकार के जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा ने कहा है कि आज का दिन मिथिला वासियों के लिए ऐतिहासिक दिन होगा। इस योजना के शुरू होने के बाद आस्था के एक सबसे बड़े केंद्र का कायाकल्प हो जाएगा।


इस योजना के तहत सिमरिया धाम में नदी भाग में करीब 550 मीटर लंबाई में सीढ़ी घाट का निर्माण होगा। रिवर फ्रंट के विकास के साथ-साथ और कल्पवास मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं के लिए सभी आधुनिक सुविधाएं मौजूद होंगी। चेंजिंग रूम, मंडप का निर्माण,शेडेड कैनोपी, वाच टावर, गंगा आरती के लिए स्थान की व्यवस्था के साथ साथ सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। 18 महीनों में योजना को पूरा कर लिए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।


जल संसाधान मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री ने सिमरिया धाम को हरिद्वार के हर की पौड़ी से भी सुंदर बनाने का निर्देश दिया है। सिमरिया धाम का विकास और सौंदर्यीकरण होने पर यहां धार्मिक पर्यटन का तेजी से विकास होगा। सिमरिया धाम का ऐसा कायाकल्प होगा कि यहां आकर लोग गर्व महसूस करेंगे। इसके साथ ही साथ इस क्षेत्र का विकास होने के बाद यहां रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे।

टैग्स