ब्रेकिंग
BIHAR के पूर्व CM भोला पासवान शास्त्री को भारत रत्न देने की मांग, पटना में प्रतिमा-म्यूजियम की भी मांग, आंदोलन की चेतावनीमां पद्मश्री, पिता IAS, फिर भी खुद बनाई पहचान; बिना कोचिंग पहले प्रयास में UPSC में हासिल की AIR 51‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारBIHAR के पूर्व CM भोला पासवान शास्त्री को भारत रत्न देने की मांग, पटना में प्रतिमा-म्यूजियम की भी मांग, आंदोलन की चेतावनीमां पद्मश्री, पिता IAS, फिर भी खुद बनाई पहचान; बिना कोचिंग पहले प्रयास में UPSC में हासिल की AIR 51‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबार

पटना की ग्राउंड रियलिटी ने बढ़ाई CM नीतीश की चिंता, बोले.. चूक से बढ़ सकता है खतरा

PATNA : बिहार में कोरोना संक्रमण के दूसरी लहर की रफ्तार धीमी पड़ने के साथ-साथ सूबे में लॉकडाउन भी ख़त्म हो गया है. लॉकडाउन के बाद आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खुद राजधानी पटना का जायजा

पटना की ग्राउंड रियलिटी ने बढ़ाई CM नीतीश की चिंता, बोले.. चूक से बढ़ सकता है खतरा
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में कोरोना संक्रमण के दूसरी लहर की रफ्तार धीमी पड़ने के साथ-साथ सूबे में लॉकडाउन भी ख़त्म हो गया है. लॉकडाउन के बाद आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खुद राजधानी पटना का जायजा लेने निकले थे. पटना की ग्राउंड रियलिटी देखकर लौटे सीएम ने चिंता जाहिर की है. मुख्यमंत्री ने ट्वीट के माध्यम से एक बार फिर लोगों को जागरूक किया है. 


नीतीश कुमार ने ट्वीट किया- आज पटना शहर में कुछ इलाकों का भ्रमण किया. देखा कि कई लोग अभी भी मास्क नहीं पहन रहे हैं. लोगों की इस चूक से कोरोना संक्रमण बढ़ सकता है. बिहारवासियों से अपील है कि मास्क अवश्य लगाएं और 2 गज की दूरी बनाए रखें. 

आपको बता दें कि बुधवार को बिहार में लॉकडाउन खुलते ही सभी जिलों से लापरवाही की कई तस्वीरें सामने आईं थीं. खासकर राजधानी पटना की जो तस्वीरें सामने आई थी वह बेहद चिंताजनक थीं. पटना के तमाम इलाकों में लोग बाजारों और सड़कों पर बड़ी तादाद में नजर आए थे. इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन होता भी नहीं दिखा था. इसलिए आज मुख्यमंत्री खुद इसका जायजा लेने निकले थे. 

टैग्स