ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

मुख्यमंत्री की दो सभाओं में हंगामा, आरजेडी ने बोला हमला

PATNA : एनडीए उम्मीदवारों के समर्थन में चुनावी सभा करने निकले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को आज दो स्थानों पर विरोध प्रदर्शन का सामना करना पड़ा. औरंगाबाद और जहानाबाद की सभाओं में आज उन

मुख्यमंत्री की दो सभाओं में हंगामा, आरजेडी ने बोला हमला
First Bihar
3 मिनट

PATNA : एनडीए उम्मीदवारों के समर्थन में चुनावी सभा करने निकले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को आज दो स्थानों पर विरोध प्रदर्शन का सामना करना पड़ा. औरंगाबाद और जहानाबाद की सभाओं में आज उनके खिलाफ नारेबाजी हुई.




चोर है का लगा नारा
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार को औरंगाबाद के रफीगंज में चुनावी सभा में भाषण दे रहे थे. तभी एक व्यक्ति ने हंगामा करना शुरू कर दिया. अपने दोनों हाथों में कागज लिए व्यक्ति ने चोर है... चोर है... चिल्लाना शुरू कर दिया. हंगामा होते देख सुरक्षा के लिए तैनात पुलिसकर्मी तुरंत हरकत में आ गये.


नीतीश की सभा में हंगामा कर रहे व्यक्ति को पुलिसकर्मियों ने धक्के देकर बाहर निकलाना शुरू कर दिया. इसी बीच मुख्यमंत्री ने मंच से कहा कि हंगामा कर रहे व्यक्ति के हाथ में जो कागज है उसे लेकर उनके पास पहुंचा दिया जाये. मुख्यमंत्री ने पुलिसकर्मियों से कहा कि वे धक्का मुक्की न करें. अगर मीडिया वाले उस आदमी से बात करना चाह रहे हैं तो बात करने दें. मुख्यमंत्री के हस्तक्षेप के बाद पुलिसकर्मियों ने धक्का मुक्की करना छोड़ा. उधर जहानाबाद में नीतीश की जनसभा के दौरान भी लोगों ने नारेबाजी की. लोगों ने नीतीश कुमार मुर्दाबाद के नारे लगाये.


मुख्यमंत्री की सभाओं में हो रहे हंगामे के बाद आरजेडी ने हमला बोला है. आरजेडी सांसद मनोज झा ने कहा है कि नीतीश कुमार को पूरे बिहार में विरोध का सामना करना पड़ रहा है. जनता के मूड से साफ है कि जेडीयू और बीजेपी का सफाया होने जा रहा है.


वहीं जेडीयू ने इसे आरजेडी प्रायोजित हंगामा करार दिया है. जेडीयू ने कहा है कि आरजेडी समर्थक एक-दो लोग मुख्यमंत्री की सभा में नारेबाजी कर लोगों को बरगलाने की कोशिश कर रहे हैं. मुख्यमंत्री की सभा में भारी भीड़ जुट रही है. जेडीयू के कार्यकर्ता अनुशासित हैं इसलिए कोई अप्रिय घटना नहीं घट रही है. 



टैग्स