ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

CM नीतीश करेंगे इंजीनियरिंग कॉलेज का उद्घाटन, मेडिकल कॉलेज एंड हास्पीटल का भी हो रहा निर्माण

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शुक्रवार यानी 14 अक्टूबर को दोपहर दो बजे सरायरंजन के नरघोघी पहुंचेंगे। सीएम राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा यहां

CM नीतीश करेंगे इंजीनियरिंग कॉलेज का उद्घाटन, मेडिकल कॉलेज एंड हास्पीटल का भी हो रहा निर्माण
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शुक्रवार यानी 14 अक्टूबर को दोपहर दो बजे सरायरंजन के नरघोघी पहुंचेंगे। सीएम राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा यहां बन रहे एक मेडिकल कॉलेज के निर्माण कार्य का भी जायजा भी लेंगे। इधर, सीएम के आगमन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।



जानकारी हो कि, नरघोघी में विज्ञान एवम प्रावेधिकी विभाग एवं भवन निर्माण के द्वारा राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय की स्थापना की गई है। इसे श्रीराम जानका मठ की जमीन में  स्थापति किया गया है। सीएम जहां राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय का उद्घाटन करने जा रहे हैं उसके ठीक बगल में श्रीरामजानकी मेडिकल कॉलेज एंड हास्पीटल का भी निर्माण कराया जा रहा है। उत्तर बिहार का यह सबसे बड़ा अस्पताल होगा।



सीएम नीतीश कुमार अपने तय कार्यक्रम के अनुसार करीब दो बजे नरघोघी हाईस्कूल के बगल में स्थित पारा मेडिकल कॉलेज के ग्राउंड में हेलीकॉप्टर से पहुंचेंगे। इसके बाद वहां से वे सीधे अभियंत्रण महाविद्यालय जाएंगे। वहां पहुंचने के बाद कॉलेज का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद कॉलेज परिसर में ही पौधारोपण भी करेंगे। इसके बाद वे हाईस्कूल के मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। जनसभा समाप्ति के बाद मेडिकल कॉलेज के निर्माणाधीन भवनों का निरीक्षण करेंगे।

टैग्स