ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव में हार के बाद BJP में मंथन, सीएम सम्राट चौधरी की मौजूदगी में हुई समीक्षा; कहां हुई चूक?केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालबांकीपुर उपचुनाव में हार के बाद BJP में मंथन, सीएम सम्राट चौधरी की मौजूदगी में हुई समीक्षा; कहां हुई चूक?केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवाल

बिहार में अब युवा और महिला उद्यमी योजना, सीएम नीतीश आज करेंगे शुरुआत

PATNA : बिहार में औद्योगिक विकास को रफ्तार देने के लिए सरकार आज से दो नई योजनाओं का शुभारंभ करने जा रही है। उद्योग विभाग की तरफ से युवा और महिला उद्यमी योजना का शुभारंभ आज मुख्यमंत

बिहार में अब युवा और महिला उद्यमी योजना, सीएम नीतीश आज करेंगे शुरुआत
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : बिहार में औद्योगिक विकास को रफ्तार देने के लिए सरकार आज से दो नई योजनाओं का शुभारंभ करने जा रही है। उद्योग विभाग की तरफ से युवा और महिला उद्यमी योजना का शुभारंभ आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करने वाले हैं। उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन की मौजूदगी इस कार्यक्रम के दौरान रहेगी। मुख्यमंत्री इन दोनों योजनाओं के आवेदन के लिए उद्योग विभाग की तरफ से तैयार किए गए वेब पोर्टल की शुरूआत करेंगे। राज्य में अब उद्योग लगाने के लिए युवाओं और महिलाओं को ऑनलाइन तरीके से आवेदन और बाकी अन्य सुविधाएं मुहैया कराने की योजना सरकार ने बनाई है। 


उद्योग विभाग की तरफ से तैयार पोर्टल udyami.bihar.gov.in की शुरुआत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करने वाले हैं। आपको याद दिला दें कि इन योजनाओं और पोर्टल की शुरूआत पहले 1 जून को होनी थी लेकिन लॉकडाउन के कारण इसे टाल दिया गया था। मुख्यमंत्री युवा और मुख्यमंत्री महिला उद्यमी योजना में अब अगले 3 महीने तक आवेदन किया जा सकेगा। पहले से चल रही मुख्यमंत्री एससी-एसटी और अत्यंत पिछड़ा वर्ग के उद्यमी योजना की तरह ही इन योजनाओं को सरकार लेकर आई है। राज्य सरकार 10 लाख तक की आर्थिक मदद युवाओं और महिला उद्यमियों को देगी। इसमें 5 लाख का अनुदान शामिल है और बाकी राशि 84 किस्तों में महिलाओं को बगैर ब्याज के और सामान्य और ओबीसी वर्ग के लोगों को केवल एक फीसदी ब्याज के साथ वापस करनी होगी। 


आपको बता दें कि पहले उद्योग विभाग से स्वीकृत किए गए प्रोजेक्ट में तीन किस्तों के अंदर पैसे दिए जाने की व्यवस्था थी लेकिन अब यह राशि दो किस्तों में मुहैया कराई जा रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस महत्वकांक्षी योजना की शुरुआत करने वाले हैं। बिहार में उद्योग विभाग को पटरी पर लाने का जिम्मा मंत्री शाहनवाज हुसैन ने उठाया है।

टैग्स