ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

स्वास्थ्य विभाग की 182 परियोजनाओं की शुरुआत आज, सीएम नीतीश करेंगे उद्घाटन

PATNA : राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज एक साथ 182 परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। कुल 1029 करोड़ रुपये की लागत से सरकार स्वास्थ्य

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज एक साथ 182 परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। कुल 1029 करोड़ रुपये की लागत से सरकार स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत इन परियोजनाओं को जनता के लिए लेकर आई है। 


सीएम नीतीश आज साढ़े तीन बजे पटना के अधिवेशन भवन में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान इन योजनाओं की शुरुआत करेंगे। उनके साथ डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी और राज्य के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे के अलावे अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के मंत्री खुर्शीद और फिरोज अहमद भी मौजूद रहेंगे। 


सीएम नीतीश जिन योजनाओं का उद्घाटन करेंगे उनमें 3 बीएससी नर्सिंग प्रशिक्षण संस्थान और हॉस्टल भवन, 3 जीएनएम प्रशिक्षण संस्थान और हॉस्टल भवन, 4 पारा मेडिकल प्रशिक्षण संस्थान और हॉस्टल भवन, 18 एएनएम प्रशिक्षण संस्थान और हॉस्टल भवन, 19 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, 19 अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और 14 स्वास्थ्य उप केंद्र शामिल हैं। सीएम नीतीश इसके अलावे कोइलवर में 272 बेड वाले मानसिक आरोग्यशाला, डीएमसीएच दरभंगा के सर्जिकल वार्ड का शिलान्यास भी करेंगे। 5 नए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, 2 अनुमंडलीय अस्पताल, 43 अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, 5 एएनएम प्रशिक्षण संस्थान और हॉस्टल भवन, 1 जीएनएम प्रशिक्षण संस्थान और हॉस्टल भवन का शिलान्यास भी मुख्यमंत्री करेंगे।