ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

कोरोना संकट पर प्रधानमंत्री मोदी कर रहे संबोधित, यहां देखिये Live

PATNA : कोरोना संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक किया. इस बैठक के बाद पीएम देश को संबोधित कर रहे हैं. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सीएम

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : कोरोना संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक किया. इस बैठक के बाद पीएम देश को संबोधित कर रहे हैं.  वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सीएम के साथ पीएम की मीटिंग चल रही है.  मुख्यमंत्रियों के साथ कोरोना से निपटने को लेकर चर्चा के दौरान प्रधानमंत्री संबोधित कर रहे हैं. इनके बाद गृह मंत्री अमित शाह भी संबोधित करेंगे. 


देश में बढ़े कोरोना संकट को लेकर 2 दिनों की केंद्र और राज्यों की अहम बैठक शुरू हो गई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पंजाब, चंडीगढ़ समेत पहाड़ी और पूर्वोत्तर के राज्यों के साथ बैठक कर रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमें इस बात का हमेशा ध्यान रखना है कि हम कोरोना को जितना रोक पाएंगे, उसका बढ़ना जितना रोक पाएंगे, उतना ही हमारी अर्थव्यवस्था खुलेगी, हमारे दफ्तर खुलेंगे, मार्केट खुलेंगे, ट्रांसपोर्ट के साधन खुलेंगे, और उतने ही रोजगार के नए अवसर भी बनेंगे. 


पीएम ने कहा कि हजारों की संख्या में विदेशी लोग अपने देश लौटे हैं. उन्होंने कहा कि कोरोना से हुई किसी की भी मौत असहज करने वाली है.  बिना मास्क घर से निकलना जानलेवा, खतरनाक है. भारत में विशाल जनसंख्या के बावजूद कोरोना विनाशकारी नहीं हुआ है और देश में रिकवरी रेट 50 फीसदी के ऊपर है. इस समय हमें बिलकुल भी असावधान होने की जरूरत नहीं है और मास्क के बिना बाहर जाने की कल्पना भी नहीं करनी चाहिए.


प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि भविष्य में जब कभी भारत की कोरोना के खिलाफ लड़ाई का अध्ययन होगा, तो ये दौर इसलिए भी याद किया जाएगा कि कैसे इस दौरान हमने साथ मिलकर काम किया और को-ऑपरेटिव फेडरेलिज्म का सर्वोत्तम उदाहरण प्रस्तुत किया.