ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतराBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतरा

Bihar News: सीएम नीतीश कुमार ने भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ियों को किया सम्मानित, प्लेयर्स को 10 लाख और सपोर्ट स्टाफ को सौंपे पांच लाख

Bihar News: हीरो एशिया कप 2025 में जीत दर्ज करने वाली भारतीय पुरुष हॉकी टीम को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सम्मानित किया। खिलाड़ियों को 10-10 लाख और सपोर्ट स्टाफ को 5-5 लाख रुपये की राशि और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।

Bihar News
© IPRD BIHAR
Mukesh Srivastava
4 मिनट

Bihar News:  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को सीएम सचिवालय स्थित 'संवाद' में आयोजित सम्मान समारोह में हीरो एशिया कप, 2025 की विजेता की विजेता भारतीय टीम के खिलाड़ियों, मुख्य प्रशिक्षक, सहायक प्रशिक्षकों को 10-10 लाख रुपये एवं सपोर्ट स्टाफ को 5-5 लाख रुपये की सम्मान राशि एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। 


कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह को खिलाड़ियों तथा सहयोगी स्टाफ के लिये कुल 2 करोड़ 50 लाख रुपये का सांकेतिक चेक प्रदान किया। मुख्यमंत्री ने भारतीय टीम के सभी खिलाड़ियों, मुख्य प्रशिक्षक, सहायक प्रशिक्षक, सपोर्ट स्टाफ को जीत की बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मुख्मंत्री ने सभी खिलाड़ियों के साथ ग्रुप तस्वीर भी खिंचवाई।


दरअसल, राजगीर खेल परिसर स्थित राज्य खेल अकादमी-सह-बिहार खेल विश्वविद्यालय, राजगीर के हॉकी स्टेडियम में पुरुष हॉकी एशिया कप प्रतियोगिता- 2025 का आयोजन 29 अगस्त से 07 सितम्बर तक किया गया। इस प्रतियोगिता में 8 प्रमुख एशियाई टीमें क्रमशः चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, मलेशिया, कजाकिस्तान, चीनी ताइपे, बांग्लादेश तथा भारत की टीमों ने भाग लिया। मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार द्वारा पटना में 17 अगस्त, 2025 को इस प्रतियोगिता के लोगो एवं शुभंकर का अनावरण किया गया था। 


इसके बाद मुख्यमंत्री ने 29.08.2025 को इस प्रतियोगिता का शुभारंभ राजगीर में किया था। राजगीर में आयोजित इस खेल प्रतियोगिता में भारत की पुरुष हॉकी टीम फाइनल में दक्षिण कोरिया को हराकर विजयी हुयी थी। इस जीत के तुरंत बाद मुख्यमंत्री ने भारतीय हॉकी टीम के 20 खिलाड़ियों को 10-10 लाख रुपये तथा 10 सहयोगी स्टाफ को 5-5 लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिये जाने की घोषणा की थी। इसके पूर्व भारतीय महिला हॉकी टीम को भी राजगीर में आयोजित एशिया कप जीतने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा पुरस्कार राशि प्रदान की गयी थी।


कार्यक्रम की शुरूआत में मुख्यमंत्री को हॉकी इंडिया के महासचिव भोला नाथ सिंह ने प्रतीक चिन्ह भेंटकर स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमन प्रीत सिंह ने कहा कि इस सम्मान के लिये मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का शुक्रिया अदा करता हूं। नीतीश कुमार का खेल के प्रति प्रेम और लगाव के लिये हम सभी अपना आभार व्यक्त करते हैं। बिहार के लोगों में हॉकी खेल के प्रति जुनून है, इसे हमलोगों ने महसूस किया है। आपके नेतृत्व में बिहार में काफी बदलाव हुआ है और बिहार आगे बढ़ रहा है। बिहार के लोगों में आपके प्रति अपार प्रेम है। आपने खेल और खिलाड़ियों को प्रेरित करने के लिये कई इनिशिएटिव लिये हैं, इसकी प्रशंसा सभी जगह हो रही है। खेल और खिलाड़ियों के प्रति ऐसा स्नेह आपका हमेशा बना रहे।


कार्यक्रम में हीरो एशिया कप- 2025 के सफल आयोजन से संबंधित वृत्तचित्र दिखाई गई। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, विकास आयुक्त डॉ० एस० सिद्धार्थ, सामान्य प्रशासन तथा खेल विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ० बी० राजेन्दर, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रवीन्द्रण शंकरण, खेल विभाग के निदेशक महेन्द्र कुमार, हॉकी इंडिया के महासचिव भोला नाथ सिंह, भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह सहित भारतीय हॉकी टीम के सभी खिलाड़ी, सर्पोटिंग स्टाफ एवं सम्मानित होनेवाले सभी सदस्यगण उपस्थित थे।


Bihar News: सीएम नीतीश कुमार ने भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ियों को किया सम्मानित, प्लेयर्स को 10 लाख और सपोर्ट स्टाफ को सौंपे पांच लाख

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता