ब्रेकिंग
Bihar News : केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी पर पथराव, बॉडीगार्ड घायल; कार्यक्रम स्थल पर मची अफरा-तफरीबिहार में सनसनीखेज वारदात: ससुराल में दामाद की बेरहमी से हत्या, शव को नमक डालकर किया दफनकुख्यात अपराधी को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला, पथराव में पुलिसकर्मियों की गाड़ी क्षतिग्रस्त; ग्रामीणों ने लगाए गंभीर आरोप‘अपराधी की कोई जात नहीं होती’, बिहार में एनकाउंटर वाली राजनीति पर बोले खेसारी लाल यादवकेंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी पर पत्थरबाजी, कार्यक्रम के दौरान बाल-बाल बचे; हिरासत में दो युवकBihar News : केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी पर पथराव, बॉडीगार्ड घायल; कार्यक्रम स्थल पर मची अफरा-तफरीबिहार में सनसनीखेज वारदात: ससुराल में दामाद की बेरहमी से हत्या, शव को नमक डालकर किया दफनकुख्यात अपराधी को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला, पथराव में पुलिसकर्मियों की गाड़ी क्षतिग्रस्त; ग्रामीणों ने लगाए गंभीर आरोप‘अपराधी की कोई जात नहीं होती’, बिहार में एनकाउंटर वाली राजनीति पर बोले खेसारी लाल यादवकेंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी पर पत्थरबाजी, कार्यक्रम के दौरान बाल-बाल बचे; हिरासत में दो युवक

Bihar Liquor Ban : शराबबंदी वाले बिहार में CM House के पास महंगी विदेशी ब्रांडेड शराब की कई बोतलें बरामद, सुरक्षा पर उठ रहे सवाल

पटना में मुख्यमंत्री आवास के बाहर झोले में शराब की बोतलें मिलने से हड़कंप मच गया। शराबबंदी वाले बिहार में वीवीआईपी इलाके से शराब बरामद होने के बाद सुरक्षा व्यवस्था और शराबबंदी कानून दोनों पर बड़े सवाल उठने लगे हैं।

Bihar Liquor Ban : शराबबंदी वाले बिहार में CM House के पास महंगी विदेशी ब्रांडेड शराब की कई बोतलें बरामद, सुरक्षा पर उठ रहे सवाल
Tejpratap
Tejpratap
4 मिनट

Bihar Liquor Ban : बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून लागू होने के बावजूद राजधानी पटना से एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है। मुख्यमंत्री आवास के बाहर संदिग्ध परिस्थिति में शराब की बोतलें मिलने से पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। राज्य के सबसे सुरक्षित वीवीआईपी इलाकों में शामिल मुख्यमंत्री आवास के पास शराब बरामद होने की खबर फैलते ही प्रशासनिक महकमे में हलचल तेज हो गई।


मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री आवास के आसपास तैनात सुरक्षा कर्मियों की नजर सड़क किनारे पड़े एक संदिग्ध झोले पर पड़ी। सुरक्षा के लिहाज से संदिग्ध दिख रहे झोले की जब जांच की गई तो उसके अंदर से विदेशी शराब की बोतलें बरामद हुईं। शराब मिलने की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस अधिकारियों और सुरक्षा एजेंसियों की टीम पहुंच गई। आनन-फानन में पूरे इलाके को घेर लिया गया और जांच शुरू कर दी गई।


बताया जा रहा है कि बरामद शराब की बोतलों में कुछ महंगी ब्रांड भी शामिल हैं। हालांकि पुलिस ने अभी तक आधिकारिक तौर पर बोतलों की संख्या और ब्रांड की पुष्टि नहीं की है। शुरुआती जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आखिर मुख्यमंत्री आवास जैसे हाई सिक्योरिटी जोन के बाहर शराब से भरा झोला कौन छोड़कर गया और उसका मकसद क्या था।


इस घटना के बाद राज्य की सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल उठने लगे हैं। मुख्यमंत्री आवास को बिहार का सबसे संवेदनशील और सुरक्षित इलाका माना जाता है, जहां चौबीसों घंटे पुलिस, विशेष सुरक्षा बल और निगरानी एजेंसियां तैनात रहती हैं। ऐसे इलाके में शराब की बोतलें मिलना सुरक्षा एजेंसियों के लिए चिंता का विषय बन गया है। लोगों के बीच यह चर्चा भी शुरू हो गई है कि जब वीवीआईपी क्षेत्र पूरी तरह सुरक्षित नहीं है तो आम इलाकों में शराबबंदी कानून का पालन कितनी प्रभावी तरीके से हो रहा होगा।


घटना के बाद पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि झोला वहां कब रखा गया और कौन व्यक्ति उसे छोड़कर गया। सुरक्षा एजेंसियां आसपास मौजूद संदिग्ध लोगों से पूछताछ भी कर रही हैं। सूत्रों के मुताबिक पुलिस इस मामले को केवल शराब बरामदगी तक सीमित मानकर नहीं चल रही, बल्कि सुरक्षा के दृष्टिकोण से भी हर पहलू की जांच की जा रही है।


वहीं इस घटना के सामने आने के बाद बिहार की शराबबंदी नीति को लेकर सियासत भी तेज हो गई है। विपक्षी दलों ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि शराबबंदी कानून सिर्फ कागजों तक सीमित रह गया है। विपक्ष का आरोप है कि राजधानी पटना समेत कई जिलों में लगातार शराब बरामद हो रही है, जिससे यह साबित होता है कि अवैध शराब का नेटवर्क अब भी सक्रिय है।


गौरतलब है कि इससे पहले भी पटना सचिवालय, सरकारी दफ्तरों और कई संवेदनशील इलाकों के आसपास शराब की बोतल मिलने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री आवास के बाहर शराब मिलने की यह घटना एक बार फिर बिहार में शराबबंदी कानून की प्रभावशीलता और सुरक्षा व्यवस्था दोनों पर बड़े सवाल खड़े कर रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और जल्द खुलासा होने की उम्मीद जताई जा रही है।