ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

सीएम आवास जा रहीं ANM को प्रशासन ने रोका, भगदड़ का माहौल

PATNA : बीते कई दिनों से ANM द्वारा प्रदर्शन कर अपनी मांगों को सरकार के सामने रखा जा रहा है लेकिन सरकार मूक दर्शक बनी हुई है और अभी तक उनकी मांगों की तरफ सरकार ने कोई पहल नहीं

सीएम आवास जा रहीं ANM को प्रशासन ने रोका, भगदड़ का माहौल
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बीते कई दिनों से ANM द्वारा प्रदर्शन कर अपनी मांगों को सरकार के सामने रखा जा रहा है लेकिन सरकार मूक दर्शक बनी हुई है और अभी तक उनकी मांगों की तरफ सरकार ने कोई पहल नहीं की है. इसलिए आज भी ANM ने मुख्यमंत्री आवास की तरफ अपना रुख किया है.


हालांकि सीएम आवास जा रही ANM को प्रशासन ने रोक दिया लेकिन फिर भी प्रदर्शनकारी महिलाएं अपनी मांगों पर डटी रही और सीएम आवास तक पहुंचने की कोशिश करती रही. प्रदर्शनकारियों ने कहा कि वो दिन-रात लोगों की सेवा में तैनात रहती हैं लेकिन सरकार उनकी मांगों की तरफ ध्यान नहीं दे रही है. अगर सरकार का रवैया ऐसा ही रहा तो चुनाव में वो लोग सरकार को सबक सिखाने को तैयार हैं. 


प्रदर्शनकारियों का कहना है कि ट्रेनिंग करने के बाद भी उन्हें नौकरी नहीं दी जा रही है. इस बात को लेकर वो पहले भी स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे के आवास का घेराव कर चुकी हैं लेकिन वहां से उन्हें कुछ प्राप्त नहीं हुआ है. इसलिए थक हारकर उन्होंने सीएम आवास का रुख किया है पर प्रशासनिक अधिकारी उन्हें आगे बढ़ने की अनुमति नहीं दे रहे हैं.  

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Singh

FirstBihar संवाददाता