ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

क्लासरूम में बच्चों को पढ़ाते हुए टीचर को आया हार्ट अटैक, स्कूल में ही गई जान

PATNA : बिहार की राजधानी पटना से एक दिलदहलाने वाली खबर निकल कर सामने आ रही है। जहां क्लास में बच्चों को पढ़ाते वक्त एक टीचर को आया हार्ट अटैक और स्कूल में हुई उनकी मौत हो गई। इस घट

क्लासरूम में बच्चों को पढ़ाते हुए टीचर को आया हार्ट अटैक, स्कूल में ही गई जान
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार की राजधानी पटना से एक दिलदहलाने वाली खबर निकल कर सामने आ रही है। जहां क्लास में बच्चों को पढ़ाते वक्त एक टीचर को आया हार्ट अटैक और स्कूल में हुई उनकी मौत हो गई। इस घटना के बाद स्कूल कैंपस में अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया है। फिलहाल, घटना की सुचना नजदीकी थाने के पुलिस को दे दी गई है। 


मिली जानकारी के अनुसार, बिहार के एक स्कूल में पढ़ाते वक्त शिक्षक की हार्ट अटैक से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि टीचर स्कूल की एक कक्षा में बच्चों को पढ़ा रहे थे उसी वक्त उन्हें हार्ट अटैक आया और उनका निधन हो गया। यह पूरा मामला बक्सर जिले का है। फिलहाल, घटना की सुचना नजदीकी थाने के पुलिस को दे दी गई। 


बताया जा रहा है कि, बक्सर जिले के सिमरी प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय, नगवा में कक्षा में पढ़ाने के दौरान एक शिक्षक की हृदयाघात से मौत हो गयी। पुलिस सूत्रो ने यहां बताया कि जिल के सिमरी थाना क्षेत्र के आशा पड़री गांव निवासी शिक्षक विश्वनाथ प्रसाद सोमवार को विद्यालय पहुंचे थे और छात्रों को कक्षा में पढ़ा रहे थे। 


इसी बीच अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और वह कक्षा में ही गिरकर बेहोश हो गए। तत्काल शिक्षक को इलाज के लिए सिमरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया,जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वह 2014 से मध्य विद्यालय, नगवा में पदस्थापित थे। सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।