ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

CJI बोबडे ने किया पटना हाईकोर्ट के शताब्दी भवन का उद्घाटन, सीएम नीतीश समेत कई दिग्गज रहे मौजूद

PATNA : भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति शरद अरविंद बोबडे ने आज पटना हाईकोर्ट के शताब्दी भवन का उद्घाटन किया. CJI ने रिबन काटकर नए भवन का उद्घाटन करने के साथ ही पट्टिका का

CJI बोबडे ने किया पटना हाईकोर्ट के शताब्दी भवन का उद्घाटन, सीएम नीतीश समेत कई दिग्गज रहे मौजूद
First Bihar
2 मिनट

PATNA : भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति शरद अरविंद बोबडे ने आज पटना हाईकोर्ट के शताब्दी भवन का उद्घाटन किया. CJI ने  रिबन काटकर नए भवन का उद्घाटन करने के साथ ही पट्टिका का भी अनावरण किया. बता दें कि पटना हाईकोर्ट की पुरानी बिल्डिंग के बिल्कुल बगल में ही नए भवन का निर्माण कार्य किया गया है.  इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, केन्द्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद समेत कई दिग्गज मौजूद रहे. 

CJI बोबडे ने किया पटना हाईकोर्ट के शताब्दी भवन का उद्घाटन, सीएम नीतीश समेत कई दिग्गज रहे मौजूद

आपको बता दें कि सीजेआई बोबडे के साथ-साथ सुप्रीम कोर्ट के 3 जज न्यायमूर्ति इंदिरा बैनर्जी, न्यायमूर्ति नवीन सिन्हा और न्यायमूर्ति हेमंत गुप्ता भी आज के कार्यक्रम में शामिल हुए. पटना हाई कोर्ट के नए भवन का शिलान्यास फरवरी 2014 में हुआ था. इस भवन का निर्माण 203 करोड़ से ज्यादा की राशि से कराया गया है. इसमें 43 कोर्ट रूम और 57 चैंबर्स के अलावे दो बड़ी लाइब्रेरी और अन्य सुविधाएं मौजूद हैं. 

CJI बोबडे ने किया पटना हाईकोर्ट के शताब्दी भवन का उद्घाटन, सीएम नीतीश समेत कई दिग्गज रहे मौजूद

हाईकोर्ट के इस नए भवन के उद्घाटन के बाद जजों के साथ साथ वकीलों को भी नई सुविधाएं मिलेंगी. हाई कोर्ट के मुख्य भवन के थी कि पूर्व इस नए भवन का निर्माण कराया गया है. चीफ जस्टिस बोबड़े शुक्रवार की शाम ही पटना पहुंचे थे. शुक्रवार को उन्होंने राजभवन पहुंचकर राज्यपाल फागू चौहान से शिष्टाचार मुलाकात की थी. राजभवन में ही उन्होंने रात्रि विश्राम किया और आज कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वह वापस दिल्ली लौट जाएंगे.