ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

छुट्टी के दिन भी खुले रहेंगे ऑफिस, अनुपस्थित रहने वाले अधिकारी समेत कर्मियों पर होगी कार्रवाई

PATNA : अब छुट्टी के दिनों में भी सरकारी कर्मियों को कार्यालय जाना पड़ेगा. आपदा की स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने सभी सरकारी कार्यालयों को छुट्टी वाले दिन भी खुला रखने का निर्

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : अब छुट्टी के दिनों में भी सरकारी कर्मियों को कार्यालय जाना पड़ेगा. आपदा की स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने सभी सरकारी कार्यालयों को छुट्टी वाले दिन भी खुला रखने का निर्देश दिया है. इसको लेकर पटना डीएम कुमार रवि ने पत्र जारी कर दिया है.

इसके साथ ही कहा गया है कि कोई भी कर्मचारी या पदाधिकारी कार्यालय में अनुपस्थित पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम की धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी. 


इस बाबत डीएम कुमार रवि ने बताया कि ऐसी शिकायतें आए दिन मिल रही है कि कार्यालय खुलने के बाद भी अधिकारी और कर्मचारी अनुपस्थित है. जिसे लेकर सभी को सूचना दे दी गई है कि 20 अप्रैल से ग्रामीण क्षेत्रों में मनरेगा योजना, नल-जल योजना, नली-गली, जल जीवन हरियाली से जुड़ी योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है. डीएम ने सभी कार्यालय के प्रभारी पदाधिकारी को अपने कार्यालय में अफसरों कर्मियों की उपस्थिति की समीक्षा करने तथा अनुपस्थिति कर्मियों से स्पष्टीकरण मांगने को कहा है. यदि ऑफिस में अनुपस्थित कर्मचारी स्पष्टीकरण में संतोषजनक आंसर नहीं कर पाए तो उन पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है.