ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

चुनावी मोड में JDU, प्रचार का दूसरा वीडियो किया जारी, 'बही विकास के बयार इंहा, फिर चाही इहे सरकार...'

PATNA : बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियां तैयारी में जुटी हुई हैं. विधानसभा इलेक्शन को लेकर प्रचार-प्रसार जोरों पर है. सत्ताधारी दल जदयू पूरी तरह चुनावी मोड में आ गय

चुनावी मोड में JDU, प्रचार का दूसरा वीडियो किया जारी, 'बही विकास के बयार इंहा, फिर चाही इहे सरकार...'
First Bihar
3 मिनट

PATNA :  बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियां तैयारी में जुटी हुई हैं. विधानसभा इलेक्शन को लेकर प्रचार-प्रसार जोरों पर है. सत्ताधारी दल जदयू पूरी तरह चुनावी मोड में आ गया है. 15 सितंबर को पहला वीडियो जारी करने के बाद सोमवार को जेडीयू ने दूसरा वीडियो जारी कर दिया है. जेडीयू ने ट्विटर और फेसबुक पर भोजपुरी भाषा में जारी इस 1 मिनट 24 सेकेंड के गीत का 'बही विकास के बयार इंहा, फिर चाही इहे सरकार...' रखा गया है.


जेडीयू की ओर से जारी इस दूसरे वीडियो में 'बही विकास के बयार इंहा, फिर चाही इहे सरकार...' गीत गाया गया है.  वीडियो में 15 साल में राज्य में हुए विकास की तस्वीरें भी दिखायी गयी हैं. इस पूरे वीडियो में नीतीश और उनके काम को फोकस किया गया है.



जेडीयू के पहले वीडियो में फोटो के साथ कैप्शन भी बहुतेरे लगाए गए थे. नया बिहार, सबके नीतीश, बढ़ता बिहार, बेहतर भविष्य की ओर, गौरवशाली बिहार, दूरदर्शी नेतृत्व, बिहार हमारी शान, उम्मीदों के नए रास्ते.  गीत के आरंभ में ही बड़ा ही खूबसूरत मोंटाज आया है और उसपर नीतीश कुमार की तस्वीर के नीचे पंक्तियां उभरती हैं-जनता की उम्मीद.  जननायक। फिर नीतीश कुमार के भाषण की दो पंक्तियां आती हैं- ‘शान के साथ अब लोग कहते हैं कि हम बिहार के रहने वाले हैं. हम बिहारी हैं.



जेडीयू के ट्विटर हैंडल से और भी कई पोस्ट शेयर किये जा रहे हैं. जिसमें नीतीश के कटआउट के साथ "बिहार को मिल रही हैं नई सौगातें बदलते बिहार में अब हो रही हैं विकास की बातें." कैप्शन के साथ शेयर किया जा रहा है. 855.93 करोड़ से 60.80 किमी. लंबी एनएच 30 के परारिया-मोहनिया सड़क का चार लेन चौड़ीकरण का भी एक पोस्ट शेयर किया गया है. इसके अलावा 885.41 करोड़ से एनएच 30 के 54.53 किमी. लंबी आरा-परारिया सड़क का चार लेन चौडीकरण कार्य का भी प्रचार किया गया है.  



टैग्स