ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

चुनावी सभा में नीतीश बोले- लोग 8-9 बच्चा पैदा करता है, बेटियां हो गयीं तब बाद में बेटा हुआ

PATNA : बिहार के चुनावी घमासान में अब नेता एक दूसरे पर निजी हमला करने लगे हैं. अपनी चुनावी जनसभा में नीतीश कुमार ने आज 8-9 बच्चे वालों को कोसा. नीतीश ने किसी का नाम नहीं

चुनावी सभा में नीतीश बोले- लोग 8-9 बच्चा पैदा करता है, बेटियां हो गयीं तब बाद में बेटा हुआ
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार के चुनावी घमासान में अब नेता एक  दूसरे पर निजी हमला करने लगे हैं. अपनी चुनावी जनसभा में नीतीश कुमार ने आज 8-9 बच्चे वालों को कोसा. नीतीश ने किसी का नाम नहीं लिया लेकिन लोग समझ रहे थे कि उनका निशाना कहां है.


महनार में बोले नीतीश
नीतीश कुमार ने आज वैशाली जिले के दो विधानसभा क्षेत्रों में चुनावी जनसभा की. महनार में सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वे बिहार में जनसंख्या नियंत्रण की कोशिश कर रहे हैं. लेकिन और किसी को कोई चिंता है? लोग आठ-नौ बच्चा पैदा करता है। बेटियां हो गईं तब बाद में बेटा हुआ. नीतीश ने किसी का नाम नहीं लिया लेकिन निशाना किस पर साधा जा रहा है ये लोग समझ रहे थे. 

तेजस्वी पर ताबड़तोड हमला
नीतीश कुमार ने अपनी चुनावी जनसभाओं में फिर से तेजस्वी यादव पर ताबड़तोड़ हमला बोला. नीतीश बोले, आजकल लोग बहाली-उहाली की बात करता है, यह पहले क्यों नहीं किया. जो कभी काम किया ही नहीं वो कुछ भी बोल सकता है. उसे क्या समझ में आयेगा. हम लगातार काम करते रहे हैं. कभी हम कहीं छुट्‌टी पर गए क्या? हम लोग सबको कहते हैं कि सेवा कीजिए, लेकिन कुछ लोग सिर्फ मेवा खाने की बात करते हैं.


लोग झांसे में न पड़े
इससे पहले नीतीश कुमार ने वैशाली के महुआ विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कुछ लोग चुनाव के समय तरह-तरह की बातें कर रहे हैं. लोगों को उनके झांसे में आने की जरूरत नहीं है. नीतीश बोले, हमने समाज के हर तबके का विकास किया है. हमारे विकास में सभी जाति-धर्म के लोग शामिल हैं. पुरूष-महिला दोनों शामिल हैं. कुछ लोगों की रुचि बयानबाजी में है, हम सिर्फ काम में विश्वास करते हैं. जिनको अनुभव नहीं है, वे अपने सलाहकार के माध्यम से अनाप-शनाप बोलते हैं। इसमें उनको प्रचार मिलता है.