ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

Bihar CHO Exam: CHO परीक्षा में धांधली करने वाला मास्टरमाइंड गिरफ्तार, बख्तियारपुर से माफिया सहित 4 को EOU ने देर रात गिरफ्त में लिया

PATNA : बिहार राज्य स्वास्थ्य समिति के कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (CHO) पद की बहाली परीक्षा में फर्जीवाड़े और गड़बड़ी मामले में EOU की टीम ने छापेमारी की। इस छापेमारी में EOU ने परीक्षा

Bihar CHO Exam:  CHO परीक्षा में धांधली करने वाला मास्टरमाइंड गिरफ्तार, बख्तियारपुर से माफिया सहित 4 को EOU ने देर रात गिरफ्त में लिया
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार राज्य स्वास्थ्य समिति के कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (CHO) पद की बहाली परीक्षा में फर्जीवाड़े और गड़बड़ी मामले में EOU की टीम ने छापेमारी की। इस छापेमारी में EOU ने परीक्षा माफिया और सरगना रवि भूषण समेत उसके चार रिश्तेदारों को उठाया है। हालांकि इस मामले में इओयू की तरफ से इसकी पुष्टि नहीं की गई है। यह छापेमारी बख्तियारपुर में की गई है। 


जानकारी के मुताबिक इओयू की टीम बुधवार की देर रात बख्तियारपुर में छापेमारी की। इस छापेमारी में EOU ने सरगना रवि भूषण सहित चार लोगों को अरेस्ट किया गया। इसके बाद अब इनलोगों से पूछताछ की जा रही है। दरअसल CHO पद में 4500 रिक्त पदों के लिए 1 और 2 दिसंबर को ऑनलाइन परीक्षा होने वाली थी। 1 दिसंबर को परीक्षा हुई। इसी दौरान EOU को परीक्षा में फर्जीवाड़े और जालसाजी की सूचना मिली। 


जिसके बाद EOU ने न्यू बापास से लेकर पटना सिटी और दानापुर समेत 12 सेंटरों पर छापेमारी कर 37 को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल इस मामले में EOU बड़े फरार माफियाओं को पकड़ने में जुटी है। इससे पहले 1 दिसंबर और 2 दिसंबर, 2024 को आयोजित होने वाली इस परीक्षा में नकल और अन्य गड़बड़ी की शिकायत मिली थी।


इधर, परीक्षा में गड़बड़ी की सूचना के बाद पटना पुलिस ने रामकृष्णानगर समेत 12 परीक्षा केंद्रों पर छापा मारा था। इस दौरान 12 से ज़्यादा लोगों को हिरासत में लिया गया था और दो परीक्षा केंद्रों को सील कर दिया गया था। वहीं बाद में ईओयू ने सभी 12 परीक्षा केंद्रों को सील कर दिया था। बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने भी छापेमारी की थी और 35 संदिग्धों को हिरासत में लिया था। इस मामले में ईओयू के हाथ में कई सबूत लगे हैं। वहीं फर्जीवाड़े का मामला सामने आते ही परीक्षा रद्द कर दी गई थी।