ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

चिराग ने नीतीश को थमाई 660 बिहारियों की लिस्ट, बोले- लोग परेशान हैं, सीएम मदद करें

PATNA : भारत में कोरोना का आंकड़ा तेजी से आगे बढ़ रहा है. देश भर में अब तक कोरोना के 1200 से अधिक मामले सामने आ गए है. इंडिया में 29 लोगों की मौत हो चुकी है. बिहार में अब तक 15

FirstBihar
First Bihar
3 मिनट

PATNA : भारत में कोरोना का आंकड़ा तेजी से आगे बढ़ रहा है. देश भर में अब तक कोरोना के 1200 से अधिक मामले सामने आ गए है. इंडिया में 29 लोगों की मौत हो चुकी है. बिहार में अब तक 15 पॉजिटिव केस सामने आ गए है. बिहार के बाहर भी कई लोग फंसे हुए हैं. वैसे लोग जो बिहार से जाकर दूसरे राज्यों में मेहनत मजदूरी करके खाते-पीते हैं. आज लॉक डाउन की स्थिति में सबको परेशानियों से जूझना पड़ रहा है. लोजपा के अध्यक्ष चिराग पासवान ने सीएम नीतीश को 600 से ज्यादा बिहारियों पूरी लिस्ट थमा दी है.


एलजेपी के अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को एक-एक कर कई लेटर लिखा है. जिसमें बिहार के बाहर फंसे बिहारियों का नाम और पता दिया गया है. किसी-किसी लेटर में तो सैकड़ों बिहारियों के बारे में लिखा गया है. सांसद चिराग पासवान ने लिखा कि इन सभी पत्रों को सीधे बिहार भवन भेजा जा रहा है. इसके अलावा चिराग इन सभी [पत्रों को ट्ववीट भी कर रहे हैं. 



एलजेपी के मुखिया चिराग बिहार के बाहर के लोगों से सम्पर्क में हैं. उनकी लोकसभा क्षेत्र जमुई के साथ-साथ बिहार के अन्य जगहों के भी लोग अन्य प्रदेशों में रहने वालें हैं. चिराग पासवान का दिल्ली कार्यालय लगातार अपने जमुई लोकसभा क्षेत्र के साथ-साथ बिहार के सम्पर्क में हैं. चिराग ने इससे पहले सांसद फंड से 1 करोड़ रुपये विमुक्त किया था. इसके अलावा उन्होंने प्रधानमंत्री केयर फंड में अपने दो महीने का वेतन दान में दिया है. मुख्यमंत्री को भेजे गए पत्र में उन्होंने लिखा है कि लॉक डाउन के कारण बिहारियों को समस्या हो रही है. जो भी बिहारी बाहर फंसे हैं, उनकी खाने-पीने की व्यवस्था की जाये.


टैग्स