ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

चिराग पासवान ने किया PM मोदी का समर्थन, लोगों से की 'जनता कर्फ्यू' को सफल बनाने की अपील

PATNA : कोरोना वायरस को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राष्ट्र के नाम एक संबोधन किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस (Coronavirus) को लेकर दुनिया भर में मौजूदा ख

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : कोरोना वायरस को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राष्ट्र के नाम एक संबोधन किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस (Coronavirus) को लेकर दुनिया भर में मौजूदा खतरे को द्वितीय विश्व युद्ध से भी ज्यादा खतरनाक बताया. उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस को लेकर आज जिस तरह की स्थिति है उसके पीछे चिंता का भाव खतरनाक हो सकता है. 22 मार्च को उन्होंने देश में जनता कर्फ्यू लगाने की अपील की. पीएम मोदी के इस फैसले का साथ अन्य राजनीतिक संगठन भी दे रहे हैं. एनडीए में शामिल लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने भी लोगों से स्वस्थ और सुरक्षित रहने की अपील की. 



चिराग पासवान ने पीएम मोदी को धन्यवाद करते हुए कहा कि आज देश में ही नहीं दुनिया में जिस तरीके से गंभीर परिस्थिति बनी हुई है. प्रधानमंत्री ने जनता के अंदर एक विश्वास पैदा किया है कि किसी भी व्यक्ति को घबराने की जरूरत नहीं है. इस संक्रमण से बचने के लिए बचाव की सबको जरूरत है. आने वाले 22 मार्च को जिस 'जनता कर्फ्यू' की घोषणा की गई है. उसमें सभी लोग हिस्सा लें. कोई भी व्यक्ति सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक अपने घरों से ना निकलें. 


लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आगे कहा कि मिलने जुलने से यह संक्रमण एक से दूसरे लोगों में फैलता है. चिराग ने सभी देशवासियों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बातों को मानने का आग्रह किया. उन्होंने कहा कि तमाम सुझावों को अपनाते हुए आप स्वस्थ्य रहें. ताकि सभी लोग स्वस्थ रहें और देश भी स्वस्थ रहे. 



टैग्स