ब्रेकिंग
मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी

चिराग पासवान बोले- सत्ता में आये तो नीतीश को जेल भेजेंगे, सारे घोटाले की खोलेंगे फाइल

BUXAR : बिहार चुनाव में अकेले उतरे लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान के तेवर लगातार सख्त होते जा रहे हैं. चिराग ने आज एलान किया कि बिहार में अगर उनकी सरकार बनी तो नीत

चिराग पासवान बोले- सत्ता में आये तो नीतीश को जेल भेजेंगे, सारे घोटाले की खोलेंगे फाइल
First Bihar
3 मिनट

BUXAR : बिहार चुनाव में अकेले उतरे लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान के तेवर लगातार सख्त होते जा रहे हैं. चिराग ने आज एलान किया कि बिहार में अगर उनकी सरकार बनी तो नीतीश कुमार को जेल भेजेंगे. चिराग ने कहा कि सरकार आते ही वे नीतीश कुमार के सारे घोटाले की फाइल खुलवायेंगे.


बक्सर के डुमरांव में आज जनसभा को संबोधित करते हुए चिराग पासवान ने कहा कि नीतीश कुमार की जगह कुर्सी पर नहीं बल्कि जेल में होनी चाहिये. उन्होंने तल्ख तेवर के साथ नीतीश पर हमला बोला. जनता से सवाल पूछा 'जो मुख्यमंत्री भ्रष्टाचारी हो, जो मुख्यमंत्री युवा विरोधी हो, जो मुख्यमंत्री बिहार को बर्बाद कर दे, जो मुख्यमंत्री युवाओं को पलायन के लिए मजबूर करे. क्या ऐसे मुख्यमंत्री को मुख्यमंत्री बने रहना चाहिए? उसे बदलना चाहिए या नहीं बदलना चाहिए।'


नीचे खड़ी जनता चिराग के सुर में सुर मिलाती रही. चिराग ने फिर लोगों से पूछा 'जिन लोगों ने सात निश्चय में भ्रष्टाचार किया, उनका क्या करना चाहिए? जेल भेज देना चाहिए या नहीं.’


चिराग पासवान बोले- सत्ता में आये तो नीतीश को जेल भेजेंगे, सारे घोटाले की खोलेंगे फाइल


चिराग ने फिर कहा कि आज चिराग पासवान आप लोगों से वादा कर के जाता है कि सात चिश्चय में जो घोटाला हुआ है, जितना भ्रष्टाचार हुआ है, चाहे वह किसी अधिकारी ने किया हो या मुख्यमंत्री ने स्वयं किया हो. लोजपा की सरकार बनते ही सबकी जांच कराई जाएगी और जेल भेजा जाएगा. चिराग पासवान ने कहा कि वे अपने घोषणा पत्र में इस बात का उल्लेख कर चुके हैं कि सात निश्चय में घोटाला करने वाले को वे जेल भेजेंगे.


चिराग पासवान ने कहा कि बिहार में शराबबंदी पूरी तरह से फेल हो गई है. हर जगह नकली और अवैध शराब बेची जा रही है. सरकार के सहयोग के बगैर ऐसा नहीं किया जा सकता. चिराग पासवान ने भाजपा के समर्थकों से अपील की कि वे नीतीश मुक्त सरकार के लिए वोट दें.

टैग्स
रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Ajay Ray

FirstBihar संवाददाता