ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

अगले 2-3 दिनों में होगा तारीखों का ऐलान, विधानसभा चुनाव को लेकर बिहार दौरे पर आ रहे मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा

PATNA : बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग पूरी तैयारी में जुटा है. विधानसभा चुनाव को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा बिहार दौरे पर आ रहे हैं. माना जा रहा

अगले 2-3 दिनों में होगा तारीखों का ऐलान, विधानसभा चुनाव को लेकर बिहार दौरे पर आ रहे मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा
First Bihar
2 मिनट

PATNA :  बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग पूरी तैयारी में जुटा है. विधानसभा चुनाव को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा बिहार दौरे पर आ रहे  हैं. माना जा रहा है कि अगले 2 से 3 दिनों में तारीखों का एलान कर दिया जायेगा. निर्वाचन आयोग बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों को लेकर अंतिम रूप रेखा तैयार करने में जुटा हुआ है.


मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने सोमवार को कहा कि कोरोना के प्रकोप के बाद से देश में होने वाले पहले विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव आयोग अगले 2-3 दिनों में बिहार का दौरा करेगा. इससे पहले राज्य में चुनाव तैयारियों का जायजा लेने के लिए चुनाव आयोग की टीम पिछले सप्ताह दो दिवसीय दौरे पर पटना आई थी. इस टीम में दो उप चुनाव आयुक्त सुदीप जैन और चन्द्र भूषण कुमार सहित दूसरे आला अधिकारी शामिल थे.


मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने बिहार दौरे के प्रस्तावित यात्रा को लेकर ये बातें दुनिया भर के 45 चुनाव प्रबंधन निकायों के प्रतिनिधियों के साथ एसोसिएशन ऑफ़ वर्ल्ड इलेक्शन बॉडीज (A-WEB) के वेबिनार में कही. उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग की ओर से पहले ही विस्तृत दिशानिर्देश निर्धारित किये गए हैं. चुनाव प्रचार और वोटिंग के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करना आवश्यक है. इसके अलाव सीनियर सिटीजन और कोरोना पेशेंट को लेकर भी नियम बनाये गए हैं.


सुनील अरोड़ा ने इस वेबिनार के उद्घाटन संबोधन में कहा कि इस आपातकाल की स्थिति में चुनाव कराना चुनौतीपूर्ण है. यह कार्यक्रम ‘Issues, Challenges and Protocols for Conducting Elections during Covid-19 : Sharing Country Experiences’ के विषय पर आधारित था. 45 देशों और 4 अंतर्राष्ट्रीय संगठनों (IDEA, IFES, A-WEB और ECE) के 120 से अधिक प्रतिनिधियों ने इस वेबिनार में भाग लिया.