ब्रेकिंग
भ्रष्ट कार्यपालक पदाधिकारी के ठिकानों पर विजिलेंस की छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के केस में तीन ठिकानों पर रेड✦‘रील बनानी है तो थिएटर जॉइन करें’, स्कूल में वीडियो बनाने वाले शिक्षकों को शिक्षा मंत्री की सख्त चेतावनी✦लड्डू के लिए Gen Z का अनोखा आंदोलन, सड़कों पर उतरे सैकड़ों छात्र, सोशल मीडिया पर बनी 'लड्डू जनता पार्टी'✦21 नवंबर को बिहार आएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, दौरे को लेकर मुख्यमंत्री आवास पर NDA की बड़ी बैठक✦दिवाली-छठ को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, इस दिन तक डॉक्टरों-स्वास्थ्यकर्मियों की छुट्टी पर रोक; 24 घंटे एक्टिव रहेंगे कंट्रोल रूम✦भ्रष्ट कार्यपालक पदाधिकारी के ठिकानों पर विजिलेंस की छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के केस में तीन ठिकानों पर रेड✦‘रील बनानी है तो थिएटर जॉइन करें’, स्कूल में वीडियो बनाने वाले शिक्षकों को शिक्षा मंत्री की सख्त चेतावनी✦लड्डू के लिए Gen Z का अनोखा आंदोलन, सड़कों पर उतरे सैकड़ों छात्र, सोशल मीडिया पर बनी 'लड्डू जनता पार्टी'✦21 नवंबर को बिहार आएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, दौरे को लेकर मुख्यमंत्री आवास पर NDA की बड़ी बैठक✦दिवाली-छठ को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, इस दिन तक डॉक्टरों-स्वास्थ्यकर्मियों की छुट्टी पर रोक; 24 घंटे एक्टिव रहेंगे कंट्रोल रूम

छात्रों की उम्र छिपाकर जिन स्कूलों ने भरवाया फॉर्म, अब उनपर एक्शन लेगा बिहार बोर्ड

PATNA : बिहार में इन दिनों मैट्रिक की परीक्षा चल रही है। बिहार बोर्ड की तरफ से आयोजित मैट्रिक की परीक्षा के दौरान अजीबोगरीब मामले सामने आ रहे हैं। कई ऐसे छात्रों को पकड़ा गया है जो

छात्रों की उम्र छिपाकर जिन स्कूलों ने भरवाया फॉर्म, अब उनपर एक्शन लेगा बिहार बोर्ड
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA : बिहार में इन दिनों मैट्रिक की परीक्षा चल रही है। बिहार बोर्ड की तरफ से आयोजित मैट्रिक की परीक्षा के दौरान अजीबोगरीब मामले सामने आ रहे हैं। कई ऐसे छात्रों को पकड़ा गया है जो अपनी उम्र छिपाकर परीक्षा में शामिल हो रहे थे। जिन स्कूलों ने छात्रों की उम्र कम करने के लिए उनका फॉर्म भरवाया, ऐसे स्कूलों के खिलाफ अब बिहार बोर्ड ने नकेल कसने का फैसला किया है। ऐसे स्कूलों की पहचान की जा रही है, जिन्होंने गलत उम्र वाले छात्रों का फॉर्म भरवाया।


दरअसल, पहले और दूसरे दिन हुई परीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्रों सेे ऐसे कई छात्रों को पकड़ा गया, जो अपनी उम्र छिपाकर परीक्षा दे रहे थे। इस कार्रवाई के बाद तीसरे दिन कई केंद्रों पर सामाजिक विज्ञान की परीक्षा में छात्रों की उपस्थिति कम देखी गई। विज्ञान और गणित की परीक्षा के दौरान जब कई गलत छात्र पकड़े गये तो इसका असर सामाजिक विज्ञान परीक्षा पर देखने को मिला है।


ऐसे बहुत से छात्र दो विषय की परीक्षा देने के बाद परीक्षा देने केंद्रों पर नहीं पहुंचे। छात्र नौकरी के लिए दोबारा जन्मतिथि कम करके परीक्षा देते हैं। बिहार बोर्ड के अनुसार  छात्र दोबारा मैट्रिक परीक्षा दे सकते हैं लेकिन उम्र छिपाकर परीक्षा देना गलत है। अब बोर्ड ऐसे स्कूलों को चिह्नित कर रहा है जिन्होंने छात्रों का उम्र छिपाकर मैट्रिक परीक्षा का फॉर्म भरवाया है। ऐसे सभी स्कूलों को जिला शिक्षा कार्यालय नोटिस जारी करेगा। 


गौरतलब है कि 17 फरवरी से शुरु हुई मैट्रिक की परीक्षा में एक ही केंद्र से कई ऐसे छात्र पकड़े गये है, जिन्होंने उम्र छिपाकर परीक्षा फॉर्म भरा था। पकड़े गए ऐसे सभी छात्रों ने स्कूलों में 9वीं और 10वीं की पढ़ाई नहीं की है, और सीधे दसवीं का रजिस्ट्रेशन करा लिया। जिसमें स्कूलों ने उनक मदद की है। बिहार बोर्ड मैट्रिक की परीक्षा के बाद ऐसे स्कूलों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करेगा। 

टैग्स