ब्रेकिंग
BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦CBSE का नया प्लान तैयार, अब 10वीं-12वीं के छात्रों को इन खूबियों के आधार पर मिलेंगे नंबर, जानिए किस बात पर रहेगा खास फोकस✦"बिन दुल्हन के लौटी बारात": जयमाला के बाद दूसरी लड़की को कमरे में ले गया दूल्हा, भड़की वधू ने शादी से किया इनकार✦सीवान में पुलिस टीम पर टूट पड़े लोग, जमकर की मारपीट; 30 लोगों के खिलाफ FIR✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦CBSE का नया प्लान तैयार, अब 10वीं-12वीं के छात्रों को इन खूबियों के आधार पर मिलेंगे नंबर, जानिए किस बात पर रहेगा खास फोकस✦"बिन दुल्हन के लौटी बारात": जयमाला के बाद दूसरी लड़की को कमरे में ले गया दूल्हा, भड़की वधू ने शादी से किया इनकार✦सीवान में पुलिस टीम पर टूट पड़े लोग, जमकर की मारपीट; 30 लोगों के खिलाफ FIR

Chhath Puja 2024: जन सुराज पार्टी ने छठ व्रतियों के बीच पूजन सामग्री का किया वितरण, लोगों से की ये खास अपील

PATNA: लोक आस्था के महापर्व छठ की शुरुआत मंगलवार से हो गई। छठ महापर्व की शुरुआत के साथ ही व्रतियों की सेवा में समाजसेवी आगे आने लगते हैं। इसी कड़ी में राजधानी पटना में विभिन्न संगठन

Chhath Puja 2024: जन सुराज पार्टी ने छठ व्रतियों के बीच पूजन सामग्री का किया वितरण, लोगों से की ये खास अपील
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: लोक आस्था के महापर्व छठ की शुरुआत मंगलवार से हो गई। छठ महापर्व की शुरुआत के साथ ही व्रतियों की सेवा में समाजसेवी आगे आने लगते हैं। इसी कड़ी में राजधानी पटना में विभिन्न संगठनों की ओर से छठ व्रतियों के बीच पर्व सामग्री का वितरण किया गया। जन सुराज पार्टी के लोगों ने भी जरुरतमंद छठ व्रतियों के बीच पूजन सामग्री का वितरण किया है।


दरअसल, में पटना सिटी में जन सुराज के नेता विकाश ज्योति और नेत्री अपर्णा यादव के तरफ से सैकड़ों से अधिक छठ व्रतियों के बीच पर्व सामग्री का वितरण किया गया है। छठ व्रतियों के बीच सूप, नारियल, फल, साड़ी सहित कई सामान देते हुए जन सुराज की नेत्री अपर्णा यादव ने वहां मौजूद छठ व्रतियों से आशीर्वाद लेते हुए कहा कि छठ पर्व लोक आस्था का वह पर्व है।


उन्होंने कहा कि इस महापर्व में परिवार के सभी सदस्यों में उत्साह और उमंग के अलावा नियम, निष्ठा और पवित्रता की खुशबू समाई रहती है। वहीं छठ पूजा से व्रतियों में नई उर्जा पनपती है और कई रोगों का अंत हो जाता है। आगे उन्होंने लोगों से पूजा में सावधानी रखने की अपील करते हुए कहा कि एक दूसरे का मदद करते हुए छठ घाटों पर शांति बनाकर छठ पूजा को संपन्न करें। 


Chhath Puja 2024: जन सुराज पार्टी ने छठ व्रतियों के बीच पूजन सामग्री का किया वितरण, लोगों से की ये खास अपील

टैग्स