ब्रेकिंग
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस

छपरा में सिलाई मशीन चलाने लगे डीएम साहब, नयी पोस्टिंग के पहले ही दिन जिलाधिकारी के तेवर देखकर हैरान रह गये लोग, देखिये वीडियो

CHHAPARA : किसी जिले में कोई डीएम अपनी पोस्टिंग के पहले ही दिन कपड़े के कारखाने में पहुंचे और खुद सिलाई मशीन चलाने लगे तो सोंचिये वहां के दूसरे अधिकारियों और कर्मचारियों का क्

छपरा में सिलाई मशीन चलाने लगे डीएम साहब, नयी पोस्टिंग के पहले ही दिन जिलाधिकारी के तेवर देखकर हैरान रह गये लोग, देखिये वीडियो
First Bihar
3 मिनट

CHHAPARA : किसी जिले में कोई डीएम अपनी पोस्टिंग के पहले ही दिन कपड़े के कारखाने में पहुंचे और खुद सिलाई मशीन चलाने लगे तो सोंचिये वहां के दूसरे अधिकारियों और कर्मचारियों का क्या हाल होगा. छपरा में आज ऐसा ही हुआ. छपरा में आज डीएम नीलेश रामचंद्र देओर ने ज्वाइनिंग के साथ ही अपनी प्राथमिकतायें बता दी.


नौकरी ज्वाइन करने के बाद पहुंचे कारखाना
दरअसल नीलेश रामचंद्र देओर की नयी पोस्टिंग सारण के जिलाधिकारी के रूप में हुई है. इससे पहले वे मधुबनी के डीएम थे. साऱण में आज योगदान करने के तुरंत बाद उन्होंने बिहार सरकार की नयी औद्योगिक नीति के तहत सारण के परसा में बने रेडीमेड वस्त्र निर्माण केंद्र का निरीक्षण करने का फैसला लिया. सरकारी अमला उस रेडीमेड कारखाने की ओर निकल पड़ा. परसा के चेतन गांव में डिस्ट्रिक्ट इनोवेशन फंड से ये कारखाना लगा है. यहां स्थानीय लोगों को रोजगार दिया जा रहा है.


डीएम साहब बोले-बचपन में सिखा था मशीन चलाना
सरकारी पहल से बने कारखाने में हो रहे काम को देखकर डीएम उत्साहित हो गये. फिर वे खुद एक सिलाई मशीन पर जा बैठे. वहां पहले से बैठे व्यक्ति को हटाया और खुद मशीन चलाना शुरू कर दिया. डीएम सिलाई मशीन चला रहे थे और उन्हें देख रहे लोग हैरान थे. नीलेश रामचंद्र देओर ने बताया कि बचपन में उन्होंने सिलाई मशीन चलाना सीखा था. वही याद है जिससे अभी भी मशीन चला ले पा रहे हैं लेकिन ठीक से सिलाई नहीं हो पा रही है.


डीएम ने परसा के रेडीमेड वस्त्र निर्माण केंद्र को सरकारी तौर पर सारी मदद उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि जिले में अगर दूसरे लोग भी ऐसी पहल करेंगे तो उन्हें भी मदद उपलब्ध करायी जायेगी.