ब्रेकिंग
Bihar Murder News : पहले भी हुआ था जानलेवा हमला, अब छह गोलियां मारकर कर दी हत्या! अरवल में आभूषण कारोबारी को किसने बनाया निशाना?✦Bihar News : बिहार STF के एनकाउंटर में मारे गए तीनों अपराधियों का कितना बड़ा था नेटवर्क? मास्टरमाइंड JP यादव से लेकर शूटर बबलू तक, जानिए पूरा मामला✦Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar Murder News : पहले भी हुआ था जानलेवा हमला, अब छह गोलियां मारकर कर दी हत्या! अरवल में आभूषण कारोबारी को किसने बनाया निशाना?✦Bihar News : बिहार STF के एनकाउंटर में मारे गए तीनों अपराधियों का कितना बड़ा था नेटवर्क? मास्टरमाइंड JP यादव से लेकर शूटर बबलू तक, जानिए पूरा मामला✦Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं

शेरवानी पहनकर खिंचवाई आखिरी फोटो, 27 मिनट बाद हादसे में गई जान; 20 नवंबर को जानी थी बारात

Bihar Road Accident: बिहार के छपरा में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने शादी की खुशियों को मातम में बदल दिया। 20 नवंबर को शादी के बंधन में बंधने जा रहे युवक की हादसे में मौत हो गई। घटना से महज 27 मिनट पहले उसने नई शेरवानी पहनकर अपनी आखिरी तस्वीर खिंचवाई...

शेरवानी पहनकर खिंचवाई आखिरी फोटो, 27 मिनट बाद हादसे में गई जान; 20 नवंबर को जानी थी बारात
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Road Accident: बिहार के छपरा में एक सड़क हादसे ने शादी की खुशियों को मातम में बदल दिया. जिस युवक की शादी 20 नवंबर को होनी थी, उसकी सड़क दुर्घटना में मौत हो गई. युवक रूस से छुट्टी लेकर अपनी शादी करने घर आया था और इन दिनों शादी की खरीदारी में जुटा था. हादसे से महज 27 मिनट पहले उसने नई शेरवानी पहनकर अपनी तस्वीर खिंचवाई थी. उसे क्या पता था कि यह उसकी आखिरी तस्वीर बन जाएगी.


मृतक सीवान जिले के चैनपुर का रहने वाला था. वह रोजी-रोटी के सिलसिले में रूस में रहता था. अपनी शादी के लिए छुट्टी लेकर घर लौटा था. परिवार में शादी की तैयारियां जोर-शोर से चल रही थीं और 20 नवंबर को उसकी बारात निकलने वाली थी.


शेरवानी खरीदकर मौसी से मिलने जा रहा था युवक

शादी की खरीदारी के सिलसिले में युवक छपरा के कोपा स्थित एक मॉल पहुंचा था. यहां उसने अपने लिए शेरवानी खरीदी और उसे पहनकर तस्वीर भी खिंचवाई. तस्वीर में उसके चेहरे पर शादी की खुशी साफ नजर आ रही थी. इसके बाद वह अपनी मौसी से मिलने और उन्हें शादी का निमंत्रण देने के लिए छपरा जा रहा था.


इसी दौरान रिविलगंज थाना क्षेत्र में मुकरेरा और उमधा के बीच पुल पर उसकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई. हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई. हालांकि, दुर्घटना किस वजह से हुई, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.


27 मिनट पहले की तस्वीर बनी जिंदगी की आखिरी याद

इस हादसे में सबसे भावुक करने वाली बात युवक की आखिरी तस्वीर है. हादसे से महज 27 मिनट पहले उसने शादी के लिए खरीदी गई शेरवानी पहनकर फोटो खिंचवाई थी. उस वक्त वह अपनी नई जिंदगी शुरू करने की तैयारी में था, लेकिन कुछ ही देर बाद सड़क हादसे में उसकी मौत हो गई.


युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया. जिस घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं और बारात निकलने का इंतजार था, वहां अचानक मातम पसर गया. परिवार के लोग उसकी शादी को लेकर खुशियां मना रहे थे, लेकिन हादसे ने सब कुछ बदल दिया.