ब्रेकिंग
बोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियमबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियम

बिहार : एक क्लिक पर मिलेगी अपराधियों की कुंडली, चक्र एप पर अपलोड हो रहा सारा डिटेल

PATNA : बिहार में अब एक क्लिक पर अपराधियों की कुंडली सामने आ जाएगी. इसके लिए पुलिस मुख्यालय के आदेश पर ‘चक्र’ एप का निर्माण किया जा रहा है. इस एप पर अपराधियों की पूरी कुंडली दी जाएगी.&n

बिहार : एक क्लिक पर मिलेगी अपराधियों की कुंडली, चक्र एप पर अपलोड हो रहा सारा डिटेल
Anamika
2 मिनट

PATNA : बिहार में अब एक क्लिक पर अपराधियों की कुंडली सामने आ जाएगी. इसके लिए पुलिस मुख्यालय के आदेश पर ‘चक्र’ एप का निर्माण किया जा रहा है. इस एप पर अपराधियों की पूरी कुंडली दी जाएगी. 

इसमें अपराधियों के अपराध, थानों में दर्ज प्राथमिकी,अपराध का इतिहास व किस कांड में कितनी बार जेल हुआ है. कितने मामले में दोषी पाया गया है और कितने मामले दर्ज हैं,  इसको लेकर  अपराधियों की सारी जानकारी रहेगी. 

पुलिस मुख्यालय के अनुसार सभी जिलों को इसका निर्देश दिया है कि जेल में आने वाले सभी अपराधियों का डेटा तैयार करें और फिर इसे चक्र एप पर अपलोड किया जाएगा. 

इस बारे में बताते हुए एडीजी मुख्यालय जितेंद्र कुमार ने कहा कि चक्र एप पर जिलों में अपराधियों का डेटा अपलोड करने का काम शुरू कर दिया गया है.इसकी मॉनिटरिंग पुलिस मुख्यालय कर रहा है. जैस ही सभी जिलों का डेटा अपलोड हो जाएगा, इसे ऑनलाइन कर दिया जाएगा. जिससे आम लोग सहित पुलिस के लोग भी इस एप से अपराधियों की कुंडली देख सकते हैं. इस एप के माध्यम से पुलिस को अपराध कंट्रोल करने में सुविधा होगा. इससे अपराधी सभी थानों से आसानी से ट्रेस हो सकेंगे.