ब्रेकिंग
पटना में जाम से त्राहिमाम, शपथ ग्रहण और पीएम मोदी के रोड शो को लेकर कई रूट डायवर्ट; लोगों की बढ़ी परेशानीबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं इंजीनियर कुमार शैलेंद्र? जो सम्राट सरकार में बनने जा रहे मंत्रीशपथ ग्रहण से पहले पूर्व सीएम नीतीश कुमार पर रोहिणी आचार्य का तीखा तंज, बीजेपी को भी घेराबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं डॉ. श्वेता गुप्ता? जो पहली बार बनने जा रही हैं मंत्री, कई नए चेहरों को मौकाकैबिनेट विस्तार से पहले बजरंगबली के दरबार में शाह-सम्राट: पटना के राजवंशी नगर हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चनापटना में जाम से त्राहिमाम, शपथ ग्रहण और पीएम मोदी के रोड शो को लेकर कई रूट डायवर्ट; लोगों की बढ़ी परेशानीबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं इंजीनियर कुमार शैलेंद्र? जो सम्राट सरकार में बनने जा रहे मंत्रीशपथ ग्रहण से पहले पूर्व सीएम नीतीश कुमार पर रोहिणी आचार्य का तीखा तंज, बीजेपी को भी घेराबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं डॉ. श्वेता गुप्ता? जो पहली बार बनने जा रही हैं मंत्री, कई नए चेहरों को मौकाकैबिनेट विस्तार से पहले बजरंगबली के दरबार में शाह-सम्राट: पटना के राजवंशी नगर हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चना

BIHAR NEWS : चाचा बना हैवान ! 7 साल के भतीजे को छत से फेंका, इलाके में हडकंप

PATNA : बिहार की राजधानी पटना के सटे इलाके से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां भूमि विवाद में चाचा हैवान बन गया। यह घटना बाढ़ थाना क्षेत्र के हासनचक गांव की है जां चाचा न

BIHAR NEWS : चाचा बना हैवान ! 7 साल के भतीजे को छत से फेंका, इलाके में हडकंप
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA :  बिहार की राजधानी पटना के सटे इलाके से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां भूमि विवाद में चाचा हैवान बन गया। यह घटना बाढ़ थाना क्षेत्र के हासनचक गांव की है जां चाचा ने अपने 7 साल के मासूम भतीजे को जमीन के मुआवजे के विवाद में छत से नीचे फेंक दिया। इस दौरान भतीजा अपनी जान की दुहाई मांगता रहा।


वहीं, इस घटना में जख्मी मनीष को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। डॉक्टर की टीम बच्चे का इलाज कर रही है। पुलिस इस मामले में कार्रवाई कर रही है। आरोपी की धर पकड़ के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। इस घटना मनीष की बहन शिवानी चाचा के प्रकोप का शिकार बन गई।


घटना को लेकर संजय यादव ने बताया कि उसका अपने भाई शंभू यादव के साथ पूर्व में जमीन का बंटवारा हो चुका था। बंटवारे के बाद मिली जमीन का कुछ हिस्सा फोरलेन सड़क योजना में अधिग्रहित हो गया है। इसको लेकर उसके भाई शंभू यादव ने जमीन और मुआवजे पर दावा करना शुरू कर दिया। इसी को लेकर झगड़ा चल रहा था।


इतना ही नहीं कुछ दिन पूर्व भी उसने गुस्से में जाकर उसके बेटे के साथ मारपीट की। शनिवार को इसी बात को लेकर संजय यादव और शंभू यादव के बीच में झगड़ा शुरू हो गया। शंभू यादव और उसकी पत्नी मुनिया देवी ने मिलकर संजय यादव के पुत्र मनीष कुमार को जान मारने की नीयत से छत पर से नीचे फेंक दिया। मासूम बुरी तरह जख्मी हो गया। 


इस घटना को लेकर थाने में आरोपी चाचा शंभू यादव और उसकी पत्नी मुनिया देवी के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराई गई है।इधर इस मामले में थानाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने बताया कि इस घटना को लेकर पुलिस काफी सक्रिय है। कांड की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित खबरें