ब्रेकिंग
जमुई की घटना को लेकर जन सुराज ने उठाए कानून-व्यवस्था पर सवाल, आरोपियों पर कार्रवाई के साथ-साथ पीड़ित छात्र-छात्रा की सुरक्षा की मांगमधुबनी में ननिहाल आए 6 साल के बच्चे की मौत, मामी पर हत्या का आरोप; बोरे में मिला शवतेजप्रताप यादव की अलमारी में 20 लाख रूपये कैश कहां से आये? हाईकोर्ट में उठा सवाल, पूर्व पीए मोतीलाल यादव की गिरफ्तारी पर लगी रोक बिहार के भूमिहीन परिवारों को मिलेगा वासभूमि का पर्चा, 22 सितंबर से सभी पंचायतों में लगेंगे विशेष शिविरमुजफ्फरपुर में 27 लाख की बैंक डकैती मामले में 5 दोषियों को उम्रकैद, कोर्ट ने लगाया भारी जुर्मानाजमुई की घटना को लेकर जन सुराज ने उठाए कानून-व्यवस्था पर सवाल, आरोपियों पर कार्रवाई के साथ-साथ पीड़ित छात्र-छात्रा की सुरक्षा की मांगमधुबनी में ननिहाल आए 6 साल के बच्चे की मौत, मामी पर हत्या का आरोप; बोरे में मिला शवतेजप्रताप यादव की अलमारी में 20 लाख रूपये कैश कहां से आये? हाईकोर्ट में उठा सवाल, पूर्व पीए मोतीलाल यादव की गिरफ्तारी पर लगी रोक बिहार के भूमिहीन परिवारों को मिलेगा वासभूमि का पर्चा, 22 सितंबर से सभी पंचायतों में लगेंगे विशेष शिविरमुजफ्फरपुर में 27 लाख की बैंक डकैती मामले में 5 दोषियों को उम्रकैद, कोर्ट ने लगाया भारी जुर्माना

CBI Raids IIT Patna: IIT पटना में घोटाले की आशंका, सीबीआई की छापेमारी में अहम दस्तावेज जब्त

सीबीआई ने आईआईटी पटना के बिहटा स्थित कैंपस में छापेमारी की, जिससे हड़कंप मच गया। केंद्रीय जांच एजेंसी ने संभावित बड़े घोटाले की आशंका के चलते यह तलाशी अभियान चलाया।

CBI Raids IIT Patna
सीबीआई की छापेमारी IIT में पटना
© google
Santosh Singh
2 मिनट

CBI Raids IIT Patna: आईआईटी पटना में बड़े घोटाले की आहट के बीच सीबीआई ने बुधवार को बिहटा स्थित कैंपस में छापेमारी की, जिससे हड़कंप मच गया। जांच एजेंसी ने करीब 8 घंटे तक गहन तलाशी ली और इस दौरान कई अहम दस्तावेज जब्त किए। हालांकि, अब तक न तो आईआईटी प्रशासन और न ही सीबीआई की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी किया गया है।


ऑनलाइन पाठ्यक्रम, कंप्यूटर और फर्नीचर खरीद में गड़बड़ी की आशंका

सूत्रों के मुताबिक, आईआईटी पटना में ऑनलाइन पाठ्यक्रम, कंप्यूटर और फर्नीचर की खरीद में बड़े पैमाने पर वित्तीय अनियमितताओं की आशंका जताई जा रही है। इसके अलावा, करोड़ों रुपये के निर्माण कार्य की निविदाओं में भी गड़बड़ी की बात सामने आई है।


छात्रों ने भी की थी शिकायत, केंद्र सरकार तक पहुंचा मामला

केंद्र सरकार को मिली शिकायतों के बाद सीबीआई को मामले की जांच सौंपी गई। बताया जा रहा है कि आईआईटी पटना के छात्रों ने भी ईमेल के जरिए संस्थान में हो रही अनियमितताओं को लेकर शिकायतें की थीं।


डीएसपी रैंक के अधिकारी के नेतृत्व में हुई छापेमारी

सीबीआई की 7-8 सदस्यीय टीम बुधवार दोपहर करीब 2 बजे बिहटा स्थित आईआईटी कैंपस पहुंची। डीएसपी रैंक के अधिकारी के नेतृत्व में टीम ने संस्थान से जुड़ी वित्तीय फाइलों की मांग की और गहन छानबीन के बाद कई दस्तावेज जब्त किए। अब इस मामले में आधिकारिक बयान के बाद ही पूरे घोटाले का खुलासा हो पाएगा। सीबीआई की जांच जारी है, और जल्द ही इससे जुड़े बड़े खुलासे हो सकते हैं।