ब्रेकिंग
अररिया सिविल कोर्ट को 10 सितंबर से पहले आतंकी हमले की धमकी, ई-मेल मिलने के बाद बढ़ाई गई सुरक्षा प्रशांत किशोर के अभिनंदन समारोह में बिजली गुल: अंधेरे में पॉकेटमारों ने किया हाथ साफ, आधा भाषण देकर पटना रवाना हुए PKविजिलेंस ने भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता को 1 लाख रुपये घूस लेते किया गिरफ्तार, ठेकेदार से 3 लाख की मांगी थी रिश्वत, गिरफ्तारी के बाद पटना आवास पर छापाBuxar Crime: 12 नाबालिग छात्राओं से अश्लील हरकत करने वाले सस्पेंड दोनों शिक्षकों की अब जाएगी नौकरी, शिक्षा मंत्री ने गिरफ्तारी के दिये निर्देश‘वोडाफोन के पग कुत्ते की तरह पीछे-पीछे नहीं चल सकती पत्नी’, मद्रास हाईकोर्ट ने तलाक पर लगाई मुहरअररिया सिविल कोर्ट को 10 सितंबर से पहले आतंकी हमले की धमकी, ई-मेल मिलने के बाद बढ़ाई गई सुरक्षा प्रशांत किशोर के अभिनंदन समारोह में बिजली गुल: अंधेरे में पॉकेटमारों ने किया हाथ साफ, आधा भाषण देकर पटना रवाना हुए PKविजिलेंस ने भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता को 1 लाख रुपये घूस लेते किया गिरफ्तार, ठेकेदार से 3 लाख की मांगी थी रिश्वत, गिरफ्तारी के बाद पटना आवास पर छापाBuxar Crime: 12 नाबालिग छात्राओं से अश्लील हरकत करने वाले सस्पेंड दोनों शिक्षकों की अब जाएगी नौकरी, शिक्षा मंत्री ने गिरफ्तारी के दिये निर्देश‘वोडाफोन के पग कुत्ते की तरह पीछे-पीछे नहीं चल सकती पत्नी’, मद्रास हाईकोर्ट ने तलाक पर लगाई मुहर

PM Modi mother insult : राहुल गांधी के मंच से PM मोदी को गाली देने वाले युवक की गिरफ्तारी,पुलिस कर रही पूछताछ

PM Modi mother insult : पटना के गांधी मैदान थाना में राहुल गांधी के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है, वहीं दूसरी तरफ खबर यह है कि इस मामले के मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

 PM Modi mother insult
PM Modi mother insult
© file photo
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

 PM Modi mother insult : बिहार में चल रही इंडिया गठबंधन की वोट अधिकार यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कथित अपशब्द कहे जाने को लेकर राजनीतिक विवाद गहराता जा रहा है। जहां एक तरफ पटना के गांधी मैदान थाना में राहुल गांधी के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है, वहीं दूसरी तरफ खबर यह है कि इस मामले के मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।


दरअसल, राहुल गांधी के मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अमर्यादित शब्दों का बार-बार प्रयोग किया गया। इस घटना को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने कड़ी आपत्ति जताई है और पटना स्थित कोतवाली थाने में एक प्राथमिकी दर्ज करवाई है। इस बीच इस मामले को लेकर दरभंगा पुलिस भी सक्रिय हुई और पीएम को गाली देने के मामले में आरोपी की गिरफ्तारी कर ली गई है।


जानकारी के मुताबिक, गिरफ्तार युवक की पहचान मोहम्मद रिज़वी राजा के रूप में हुई है। उसके पिता का नाम मोहम्मद अनीश है। यह लोग बाहपुरा गांव के रहने वाले हैं, जो सिंघवाड़ा थाना के अंतर्गत आता है। फिलहाल युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे मामले में पूछताछ की जा रही है। इसके साथ ही पीएम को गाली देने के मामले में उस पर आगे एक्शन लेने की तैयारी है।


मालूम हो कि, राहुल गांधी बिहार में वोट अधिकार यात्रा निकाल रहे हैं। बुधवार को उनकी यात्रा दरभंगा में थी। दरभंगा के जाले विधानसभा के रहने वाले नौशाद ने राहुल गांधी के स्वागत में कार्यक्रम का आयोजन किया था। वह इस सीट से टिकट का भी दावेदार है। हालांकि, यहां से मौजूदा विधायक बीजेपी के जिवेश मिश्रा हैं। नौशाद के कार्यक्रम में पीएम मोदी के लिए अपशब्द का इस्तेमाल हुआ और अब उसने सफाई देते हुए माफी मांगी है। हालांकि बीजेपी ने कहा है कि पीएम मोदी को गाली के लिए राहुल को माफी मांगनी चाहिए। बीजेपी ने कहा कि देश पीएम मोदी के लिए इस तरह की भाषा देश बर्दाश्त नहीं करेगा।