ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

कार-बाइक की टक्कर के बाद पटना में बवाल, स्थानीय लोगों और हॉस्टल के छात्रों के बीच जमकर हुई मारपीट

PATNA: पटना के पीरबहोर थाना क्षेत्र के गोलकपुर में उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब कार और बाइक की टक्कर हो गयी। जिसके बाद हॉस्टल के छात्रों और स्थानीय लोगों के बीच जमकर मारपीट शुर

कार-बाइक की टक्कर के बाद पटना में बवाल, स्थानीय लोगों और हॉस्टल के छात्रों के बीच जमकर हुई मारपीट
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: पटना के पीरबहोर थाना क्षेत्र के गोलकपुर में उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब कार और बाइक की टक्कर हो गयी। जिसके बाद हॉस्टल के छात्रों और स्थानीय लोगों के बीच जमकर मारपीट शुरू हो गयी। इस दौरान पथराव के साथ-साथ फायरिंग की गयी। इस दौरान हुए पथराव में कार का शीशा टूट गया। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। 


घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद आक्रोशितों को शांत कराया। फिलहाल पूरा इलाका छाबनी में तब्दील हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार हॉस्टल के एक छात्र ने हाल ही में नई कार खरीदी थी। उसी कार से वह हॉस्टल की ओर जा रहा था तभी एक बाइक कार से टकरा गयी। जिसके बाद दोनों पक्ष के बीच विवाद शुरू हो गया। 


बात इतनी बढ़ गयी कि स्थानीय लोग और हॉस्टल के छात्र पथराव करने लगे। दोनों पक्षों के बीच झड़प होने लगी। पथराव के कारण कार का शीशा टूट गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया। पूरे इलाके को छाबनी में तब्दील किया गया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।