ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

CAA और NRC के विरोध में विपक्ष को नहीं मिल रहे कार्यकर्ता, बच्चों को ही उतार दिया सड़क पर

PATNA : सीएए और एनआरसी के विरोध में सड़क पर उतरा विपक्ष एक तरफ तो इस विधेयक से देश का भविष्य चौपट होने की बात कर रहा हैं वहीं इसके विरोध में देश के भविष्य को सड़कों पर उतार दि

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

PATNA : सीएए और एनआरसी के विरोध में सड़क पर उतरा विपक्ष एक तरफ तो इस विधेयक से देश का भविष्य चौपट होने की बात कर रहा हैं वहीं इसके विरोध में देश के भविष्य को सड़कों पर उतार दिया है। पटना की सड़क पर बच्चे हाथों में झंडा लिए और नेताजी वाली टोपी पहनकर नीतीश और मोदी सरकार का विरोध कर रहे हैं।

मासूमों को बेहतर शिक्षा के लिए आंदोलन और अनशन करने वाले उपेन्द्र कुशवाहा ने राजद के बंद को अपना समर्थन दिया है।उपेन्द्र कुशवाहा ने बंद को सफल बनाने के लिए मासूम बच्चों के हाथों में पार्टी का झंडा एवं टोपी पहना के मोदी एवं नीतीश सरकार का विरोध के लिए उतार दिया है।

लेकिन जिन बच्चों को उपेन्द्र कुशवाहा की पार्टी रालोसपा ने बंद में भेजा है वो तो इतने मासूम है कि उन्हें क्या मालूम कि वह किस लिए बंद में आये हैं। कुछ देर पहले लालू यादव की पार्टी का झंडा थामे बच्चे अब कुशवाहा का झंडा उठा कर भी लालू को जेल से बाहर निकालने की बात कर रहे हैं।मोदी चोर है के नारा इन्हें मालूम है।लेकिन बंद क्यों किया गया है इस पर इन मासूमों की बात कई सवाल खड़ा करती है। 

बता दें कि यहीं मासूम बच्चे थोड़ी देर पहले आरजेडी कार्यालय के पास आरजेडी का झंडा लिए और टोपी पहने प्रदर्शन कर रहे थे। वहीं थोड़ी ही देर में उन्होनें आरएलएसपी का झंडा थाम लिया। लगता है जैसे विपक्ष को एनआरसी और सीएए के विरोध  में कार्यकर्ताओं को भी जुटाना मुश्किल हो रहा है। 



टैग्स
रिपोर्टिंग
G

रिपोर्टर

Ganesh Samrat

FirstBihar संवाददाता