ब्रेकिंग
सम्राट कैबिनेट में मंत्री बनने जा रहे निशांत कुमार, शपथ ग्रहण से पहले पिता नीतीश कुमार का लिया आशीर्वादबिहार कैबिनेट विस्तार: सम्राट मंत्रिमंडल में सबसे ज्यादा राजपूत मंत्री होंगे, जानिए किस जाति के कितने मंत्रीपटना में जाम से त्राहिमाम, शपथ ग्रहण और पीएम मोदी के रोड शो को लेकर कई रूट डायवर्ट; लोगों की बढ़ी परेशानीबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं इंजीनियर कुमार शैलेंद्र? जो सम्राट सरकार में बनने जा रहे मंत्रीशपथ ग्रहण से पहले पूर्व सीएम नीतीश कुमार पर रोहिणी आचार्य का तीखा तंज, बीजेपी को भी घेरासम्राट कैबिनेट में मंत्री बनने जा रहे निशांत कुमार, शपथ ग्रहण से पहले पिता नीतीश कुमार का लिया आशीर्वादबिहार कैबिनेट विस्तार: सम्राट मंत्रिमंडल में सबसे ज्यादा राजपूत मंत्री होंगे, जानिए किस जाति के कितने मंत्रीपटना में जाम से त्राहिमाम, शपथ ग्रहण और पीएम मोदी के रोड शो को लेकर कई रूट डायवर्ट; लोगों की बढ़ी परेशानीबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं इंजीनियर कुमार शैलेंद्र? जो सम्राट सरकार में बनने जा रहे मंत्रीशपथ ग्रहण से पहले पूर्व सीएम नीतीश कुमार पर रोहिणी आचार्य का तीखा तंज, बीजेपी को भी घेरा

बसों में भर कर आ रहे बिहारी मजदूर, यूपी बार्डर पर पहुंची 33 बसें

PATNA : लॉकडाउन के बावजूद बिहारी मजदूरों का पलायन तेजी से जारी है। सीएम नीतीश कुमार की आपत्ति के बाद भी बिहारी मजदूरों को बसों से बिहार लाया जा रहा है। बिहार के बार्डर पर यूप

FirstBihar
Anurag Goel
3 मिनट

PATNA :  लॉकडाउन के बावजूद बिहारी मजदूरों का पलायन तेजी से जारी है। सीएम नीतीश कुमार की आपत्ति के बाद भी बिहारी मजदूरों को बसों से बिहार लाया जा रहा है। बिहार के बार्डर पर यूपी के कुशीनगर जिले में 33 बसों से बिहार के लोगों को लाया गया है।  हालांकि बार्डर इलाकों को सील किया गया है, बिहार में प्रवेश करने वाले लोगों को पहले आइसोलेशन सेंटर लाया जा रहा है।


बिहार के गोपालगंज के पड़ोसी जिले यूपी के कुशीनगर में 33 बसों से बिहार के लोगों को लाया गया है। जहां से ये लोग बिहार की ओर पैदल ही पहुंच रहे हैं। गोपालगंज के बलथरी चेकपोस्ट पर जांच प्रकिया तेज कर दी गयी है। बिहार सरकार के द्वारा सख्त हिदायत दी गयी है कि यूपी की सीमा से बिहार में घुसने वालों को पहले आइसोलेट किया जाए। सरकार के सीमा के जिलों में राहत कैंप बनाने की बात कही है।


इससे पहले शनिवार और रविवार की सुबह तक बिहार के गोपालगंज में 8 बसों के पहुंचने की सूचना है। बाहर से पहुंचे सभी यात्रियों को आइसोलेट किया गया है। 14 दिनों के कोरेंटाइन के बाद ही इन लोगों के अपने घरों को भेजा जाएगा। आइसोलेशन के दौरान जिला प्रशासन इनके खाने-पीने की पूरी व्यवस्था देखेगा। 


उधर केंद्र सरकार ने राज्यों को सख्ती से लॉकडाउन पालन कराने का निर्देश दिया है। केंद्र ने राज्यों को कहा है कि प्रवासी मजदूरों के लिए सभी इंतजाम किए जाएं, जहां वे मौजूद हैं। केंद्र ने कहा कि मजदूरों को वक्त पर वेतन दिया जाए। केंद्र ने कहा है कि अगर कोई छात्रों और मजदूरों को घर खाली करने कहता है तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।


बता दें कि दिल्ली के आनंद बिहार स्टेशन के बाहर हजारों की तादाद में लोग बिहार-यूपी स्थित अपने गावों तक जाने के लिए पहुंच गये थे। वहां अफरा-तफरी की स्थिति बन गयी थी और लॉकडाउन के नियमों का भी उल्लंघन हो रहा था जिसके बाद सरकार ने बसों के जरिए लोगों को गंतव्य तक भेजा था। जिसमें बिहार के हजारों मजदूर भी शामिल हैं। 



संबंधित खबरें