Bihar BJP President : बिहार बीजेपी में बदलाव की आहट, दिलीप कुमार जायसवाल के मंत्री बनने के बाद नए प्रदेश अध्यक्ष की तलाश तेज Bihar NDA Government : Bihar NDA Government : नीतीश कुमार ने 10वीं बार ली CM पद की शपथ, अब बुलाई कैबिनेट की बैठक; 26 नए मंत्रियो के साथ बनी सरकार Bihar Politics: बिहार में बनी नई सरकार: 26 मंत्रियों ने शपथ ली, 19 पुराने चेहरे बाहर; इतने नए चेहरों की एंट्री Bihar Caste Politics : भाजपा ने 'ब्राह्मण' को किया हाफ..! नीतीश कैबिनेट में किस जाति के कितने मंत्री, सभी की जाति जानिए... Deepak Prakash Kushwaha: कौन हैं दीपक प्रकाश कुशवाहा? जो नहीं लड़े चुनाव, फिर भी बन गए मंत्री Bihar Minister List : मैं शपथ लेता हूं कि …', BJP, JDU, HAM, LJP और राष्ट्रीय लोक मोर्चा से कौन-कौन बने मंत्री, देखें पूरी लिस्ट नीतीश सरकार का नया मंत्रिमंडल घोषित: सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा, श्रेयसी सिंह सहित कई नेताओं को मंत्रालय की जिम्मेदारी, कुल 26 लोगों को मिली जगह Vijay Kumar Sinha Oath : मैं विजय कुमार सिन्हा… विजय सिन्हा दूसरी बार बनने जा रहे उपमुख्यमंत्री, लिया मंत्री पद की शपथ Nitish Kumar Oath Ceremony: PM मोदी पहुंचे पटना, नीतीश कुमार की 10वीं बार मुख्यमंत्री बनने की शपथ समारोह का होंगे गवाह Samrat Chaudhary Oath : मैं सम्राट चौधरी… सम्राट चौधरी ने दूसरी बार बनने जा रहे उपमुख्यमंत्री, लिया मंत्री पद की शपथ
1st Bihar Published by: First Bihar Updated Sat, 01 Feb 2025 03:14:39 PM IST
- फ़ोटो SELF
Budget 2025: आम बजट 2025 के जरिए केंद्र सरकार ने बिहार को साधने की कोशिश की है। बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की राह को आसान करने के लिए बजट में बिहार के लिए सात बड़ी घोषणाएं की गई हैं। इन घोषणाओं के जरिए राज्य के अलग-अलग इलाकों को साधने की कोशिश की गई है। सत्ता पक्ष केंद्रीय बजट की जमकर सराहना कर रहा है. लोजपा(रामविलास) ने कहा है कि केंद्रीय बजट 2025 मोदी सरकार का अब तक का सर्वश्रेष्ठ बजट है।
लोजपा (रा.) के प्रवक्ता मनीष सिंह ने कहा कि केंद्रीय बजट 2025 मोदी सरकार का अब तक का सर्वश्रेष्ठ बजट है। इस बजट में जहां मध्य वर्ग को ध्यान में रखते हुए 12 लाख सलाना आय वाले लोगों को टैक्स में बड़ी राहत दी गई है, वहीं इस बजट से बिहार का कायाकल्प होगा। उन्होंने कहा कि हमारे नेता चिराग पासवान के प्रयास से बिहार में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फूड टेक्नोलॉजी इंटरप्रेन्योरशिप एंड मैनेजमेंट (NIFTEM) की स्थापना होगी। निफ्टेम भारतीय खाद्य प्रौद्योगिकी क्षेत्र को नई ऊँचाइयों पर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध संस्थान है। निफ्टेम का मुख्य उद्देश्य खाद्य प्रौद्योगिकी, उद्यमिता और प्रबंधन के क्षेत्र में उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा और अनुसंधान प्रदान करना है।
बिहार 13 करोड़ की आबादी वाला खाद्य उत्पादनकर्ता महत्वपूर्ण राज्य है। बिहार में फूड प्रोसेसिंग की असीम संभावनाएं हैं। यह संस्थान न केवल शिक्षा और अनुसंधान में उत्कृष्टता प्रदान करता है, बल्कि नवाचार, उद्यमिता और ग्रामीण विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान देता है। निफ्टेम के खुलने से बिहार में फूड प्रोसेसिंग उद्योग में क्रांति आएगी। बिहार के लोग इनकी घोषणा होने के बाद चिराग पासवान की सराहना कर रहे हैं। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और प्रधानमंत्री मोदी को इसके लिए बिहार की 13 करोड़ जनता की तरफ से आभार। मनीष सिंह ने आगे कहा कि निफ्टेम ही नहीं बिहार मखाना का प्रमुख उत्पादक राज्य है। केंद्रीय बजट में मखाना बोर्ड बनाने की घोषणा हुई जिससे बिहार के मखाना उत्पादन से जुड़े लाखों लोग लाभान्वित होंगे। बजट में आईआईटी पटना को अपग्रेड करने और पटना एयरपोर्ट का विस्तार करने की घोषणा हुई है। डबल इंजन की सरकार बिहार की प्रगति को लेकर प्रतिबद्ध है। आने वाले समय में बिहार भारत के पांच विकसित राज्य में शुमार होगा