ब्रेकिंग
नेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानक

Bihar News: बिहार में BSRTC के बेड़े में बढ़ेगी CNG बसों की संख्या, परिवहन विभाग की बैठक में मंत्री ने दिए निर्देश

Bihar News: बिहार सरकार प्रदूषण रहित परिवहन को बढ़ावा देने के लिए BSRTC के बेड़े में CNG बसों की संख्या बढ़ाने की तैयारी कर रही है। विभागीय समीक्षा बैठक में परिवहन मंत्री ने पर्यावरण-अनुकूल बसों की खरीद और विस्तार के निर्देश दिए।

Bihar News
प्रतिकात्मक
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: राज्य सरकार प्रदूषण मुक्त परिवहन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (BSRTC) के बेड़े में CNG बसों की संख्या बढ़ाने की तैयारी कर रही है। परिवहन मंत्री श्रवण कुमार ने सोमवार को हुई विभागीय समीक्षा बैठक में अधिकारियों को इस दिशा में आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया।


मंत्री ने बताया कि निगम फिलहाल 646 बसों का संचालन अपने स्तर पर करता है, जबकि 194 बसें PPP मॉडल के तहत चल रही हैं। इस तरह कुल 840 बसें राज्यभर में सेवाएं दे रही हैं, जिनमें 266 CNG और 25 इलेक्ट्रिक बसें शामिल हैं। 593 डीज़ल बसें भी आधुनिक तकनीक से लैस की गई हैं। उन्होंने आवश्यकता के अनुसार पर्यावरण-अनुकूल बसों की संख्या और बढ़ाने तथा नई बसों की खरीद को लेकर विभागीय स्तर पर विस्तृत मंथन शुरू करने की बात कही। अंतिम निर्णय समीक्षा के बाद लिया जाएगा।


187 रूटों पर नियमित सेवा

राज्य के छह प्रमंडलों में BSRTC की 187 रूटों पर नियमित बस सेवाएं उपलब्ध हैं। वहीं अंतर-राज्यीय कनेक्टिविटी मजबूत करने के लिए 14 बसें बिहार को झारखंड और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों से जोड़ रही हैं। मुजफ्फरपुर–रांची और गया–वाराणसी रूट पर दो-दो बसें एवं गया–रांची रूट पर रोजाना 10 बसें संचालित की जा रही हैं। इससे यात्रियों को समयबद्ध और सुलभ परिवहन सुविधा मिल रही है।


महिलाओं के लिए 100 पिंक बसें

महिला यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए BSRTC कुल 100 पिंक बसों का संचालन कर रहा है। इनमें से 30 पटना, 20 मुजफ्फरपुर, 15–15 गया और दरभंगा तथा 10–10 बसें पूर्णिया और भागलपुर में चलाई जाएंगी। ये सभी बसें CNG से चलती हैं और इनमें सैनिटरी पैड वेंडिंग मशीन, पैनिक बटन, CCTV, GPS ट्रैकर, मोबाइल चार्जिंग पॉइंट, माइक–म्यूजिक सिस्टम और गर्भनिरोधक गोलियां तक उपलब्ध हैं।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता