ब्रेकिंग
नई टीम में कट्टर लालूवादियों को.., रोहिणी आचार्य ने तेजस्वी यादव को दी सलाह, बोलीं- यह काफी पहले होना चाहिए थाबिहार में साइबर क्राइम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 507 आरोपी गिरफ्तार; मुख्य सचिव ने की अहम बैठकबिहार में कहां हुआ गैंगवार? कुख्यात शराब माफिया को दिनदहाड़े मारी गोली, दो गोलियां लगने से हालत गंभीरAEDO परीक्षा धांधली मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, मुंबई से मास्टरमाइंड समेत दो गिरफ्तार; कई भर्ती परीक्षाओं में सेटिंग के मिले सबूतशिक्षा विभाग का DPO नहीं लुटेरा कहिए ! 4.5 साल की सेवा में सिर्फ 38 लाख सैलरी, पर बना लिया बंगला-गाड़ी-सोना..पत्नी के नाम पर 6.5 बीघा जमीन और भी बहुत कुछ...नई टीम में कट्टर लालूवादियों को.., रोहिणी आचार्य ने तेजस्वी यादव को दी सलाह, बोलीं- यह काफी पहले होना चाहिए थाबिहार में साइबर क्राइम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 507 आरोपी गिरफ्तार; मुख्य सचिव ने की अहम बैठकबिहार में कहां हुआ गैंगवार? कुख्यात शराब माफिया को दिनदहाड़े मारी गोली, दो गोलियां लगने से हालत गंभीरAEDO परीक्षा धांधली मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, मुंबई से मास्टरमाइंड समेत दो गिरफ्तार; कई भर्ती परीक्षाओं में सेटिंग के मिले सबूतशिक्षा विभाग का DPO नहीं लुटेरा कहिए ! 4.5 साल की सेवा में सिर्फ 38 लाख सैलरी, पर बना लिया बंगला-गाड़ी-सोना..पत्नी के नाम पर 6.5 बीघा जमीन और भी बहुत कुछ...

Bihar News: BSNL ने बिहार में बंद कर दी यह पुरानी सेवा, लाखों यूजर्स की अब होगी बल्ले-बल्ले

Bihar News: सरकारी टेलिकॉम कंपनी बीएसएनएल ने पूरे बिहार में 3G सेवा को बंद कर दिया है और अब 4G सेवा को शुरू कर दिया गया है. बीएसएनएल के इस फैसले ले लाखों यूजर्स को फायदा पहुंचेगा.

Bihar News
बीएसएनएल का बड़ा फैसला
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार में बीएसएनएल का सिम कार्ड रखने वाले लाखों उपभोक्ताओं के लिए गुड न्यूज है। बीएसएनएल ने बिहार में 15 जनवरी से अपनी थ्री जी सेवा को बंद कर दिया है और 3G सेवा को 4G में अपग्रेड करना शुरू कर दिया है। बीएसएनएल के इस फैसले से अब बिहार के लाखों यूजर्स की बल्ले- बल्ले होने वाली है।


दरअसल, बीएसएनएल बिहार में अपनी थ्री जी सेवा को अपग्रेड कर रही है। इसको लेकर बीएसएनएन ने अपने यूजर्स को पहले ही जानकारी दे दी थी। 15 जनवरी को पहले से तय समय पर बीएसएनएल ने थ्री जी सेवा को बंद कर दिया। बीएसएनएल का कहना है कि यूजर्स को बेहतर सेवा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह फैसला लिया गया है। फोर जी सेवा शुरू होने से यूजर्स को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी।


इसके लिए थ्री जी को फोर जी में अपग्रेड करने का काम पहले ही कर लिया गया है। साल 2025 में बीएसएनएल पूरे देश में फोर जी सर्विस अपग्रेड करने और 5G सेवा की शुरुआत करने की तैयारी कर रही है। दो चरणों में यह काम शुरू किया गया था। पहले चरण में बिहार के मुंगेर, कटिहार, खगड़िया और मोतिहारी में थ्री जी सेवा को बंद किया गया और अब पटना समेत अन्य जिलों में भी इस सेवा को बंद कर दिया गया।


कंपनी ने कहा है कि यूजर्स को अपना सिम कार्ड फोर जी में अपग्रेड कराना होगा। इसके लिए किसी तरह का कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। सिम कार्ड बदलने के लिए सिर्फ आधार कार्ड की फोटो कॉपी जमा करनी होगी। यूजर्स कंपनी के कस्टमर सर्विस केंद्र पर जाकर अपना सिम बदल सकते हैं। नया सिम मिलने के बाद 4G सेवा चालू कर दी जाएगी।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता