ब्रेकिंग
BIHAR के पूर्व CM भोला पासवान शास्त्री को भारत रत्न देने की मांग, पटना में प्रतिमा-म्यूजियम की भी मांग, आंदोलन की चेतावनीमां पद्मश्री, पिता IAS, फिर भी खुद बनाई पहचान; बिना कोचिंग पहले प्रयास में UPSC में हासिल की AIR 51‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारBIHAR के पूर्व CM भोला पासवान शास्त्री को भारत रत्न देने की मांग, पटना में प्रतिमा-म्यूजियम की भी मांग, आंदोलन की चेतावनीमां पद्मश्री, पिता IAS, फिर भी खुद बनाई पहचान; बिना कोचिंग पहले प्रयास में UPSC में हासिल की AIR 51‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबार

BSEB ने जारी किया इंटर प्रैक्टिकल एग्जाम का एडमिट कार्ड, 10 जनवरी से होनी है परीक्षा

PATNA : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के तरफ से इंटर परीक्षा 2023 के प्रैक्टिकल एग्जाम का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। बता दें कि, बिहर बोर्ड के तरफ से इस परीक्षा का आयोजन

BSEB ने जारी किया इंटर प्रैक्टिकल एग्जाम का एडमिट कार्ड, 10 जनवरी से होनी है परीक्षा
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA  : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के तरफ से इंटर परीक्षा 2023 के प्रैक्टिकल एग्जाम का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। बता दें कि, बिहर बोर्ड के तरफ से इस परीक्षा का आयोजन अगले साल जनवरी माह के 10 तारीख से किया जाएगा। यह परीक्षा 20 जनवरी तक संचलित की जाएगी। अब इसी को लेकर बोर्ड ने एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। 


बता दें कि, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के तरफ से प्रैक्टिकल एग्जाम के साथ ही साथ मुख्य परीक्षा का भी डेटशीट जारी कर दिया है। मुख्य परीक्षा अगले ही साल फरवरी माह में 1 तारीख से शुरू होकर 11 फरवरी तक चलेगी। उससे पहले प्रैक्टिकल एग्जाम किया जाएगा। इसके लिए छात्र अपना एडमिट कार्ड अब ले सकते हैं। बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.com पर जाकर छात्र अपना प्रैक्टिकल एग्जाम का एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। 


बिहार विद्यालय समिति की ओर से जारी सूचना के अनुसार, छात्रों का एडमिट कार्ड inter23.biharboardonline.com पर जाकर सीधा डाउनलोड कर सकते हैं। यहां 9 जनवरी 2023 तक एडमिट कार्ड उपलब्ध कराया जाएगा। बोर्ड के अनुसार, प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए स्टूडेंट्स का एडमिट कार्ड संबंधित शिक्षण संस्थान के प्रधान के द्वारा बोर्ड की इस  वेबसाइट से डाउनलोड किया जाएगा और हस्ताक्षर व मुहर के बाद विद्यार्थियों को दिया जाएगा। 


गौरतलब हो कि, बताते चलें कि ये एडमिट कार्ड केवल प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए ही है. सैद्धांतिक विषयों की परीक्षा के लिए ये एडमिट कार्ड मान्य नहीं होंगे।  इसके लिए बोर्ड के तरफ से अलग से एडमिट कार्ड जारी किये जाएंगे।