ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

BSEB 12th Result 2025: मधुबनी की सृष्टि और भोजपुर की अंशु ने कर दिया कमाल, घर में खुशी का माहौल

बेटी की सफलता से माता-पिता काफी खुश हैं। घर में खुशी का माहौल है। जब लोगों को इस बात की जानकारी हुई तब वो घर पर बधाई देने के लिए पहुंच रहे हैं। घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

BIHAR
इंटर टॉपर्स
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BSEB 12th Result 2025: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट परीक्षा का रिजल्ट आज जारी कर दिया है। बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 25 मार्च 2025 को दोपहर 1:15 बजे जारी किया। बिहार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने रिजल्ट जारी किया। इस दौरान शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव एस. सिद्धार्थ भी मौजूद थे। बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 में इस बार साइंस स्ट्रीम का पास प्रतिशत 89.50% रहा है. वहीं, आर्ट्स स्ट्रीम में 82.75% और कॉमर्स स्ट्रीम में 94.77% छात्र-छात्राएं पास हुए हैं।


बिहार के मधुबनी की रहने वाली सृष्टि और भोजपुर की अंशु ने अपने-अपने जिले का नाम रोशन किया है। इंटर कॉमर्स में मधुबनी की थर्ड टॉपर बनीं सृष्टि कुमारी आरके कॉलेज की छात्रा है। सृष्टि का कुल अंक 471 और 94.2% पाकर राज्य में तीसरा स्थान हासिल किया है।  बेटी की इस सफलता से पिता शिशिर कुमार पंजियार काफी खुश हैं।


सृष्टि के माता-पिता की खुशी का ठिकाना नहीं है। उनका कहना है कि सृष्टि काफी मेहनती है और पढ़ने लिखने का शौक रखती हैं। कॉलेज के साथ-साथ एक निजी कोचिंग संस्थान में पढ़ने जाती थी। उसकी कड़ी मेहनत का नतीजा है कि आज उसने प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल किया है। कॉमर्स में थर्ड रैंक मिलने के बाद वो अब सीए की पढ़ाई करना चाहती है।


सभी का आशीर्वाद बना रहा तो निश्चित ही एक बार फिर वो सफलता हासिल करेगी। सृष्टि के पिता शिशिर पंजियार पेशे से व्यवसायी हैं और मधुबनी के सुभाष चौक वार्ड 25 के रहने वाले हैं। जब परिवार वालों और पड़ोसियों को इस बात की जानकारी हुई तो वो सृष्टि को बधाई देने उसके घर पहुंचने लगे। सृष्टि के घर पर लोगों की भीड़ लगी हुई है।


वही इंटर कॉमर्स में ही भोजपुर की बेटी अंशु कुमारी ने प्रदेश में 5वां स्थान हासिल किया है। अखिलेश कुमार की बेटी अंशु कुमारी एच.डी.जैन कॉलेज आरा, भोजपुर की छात्रा हैं। अंशु ने इंटर कॉमर्स में कुल 469 अंक और 93.8% पाकर प्रदेश में पांचवां स्थान हासिल किया है। अंशु की इस सफलता से परिवार में खुशी का माहौल है। अंशु मूल रूप से भोजपुर जिले के धनगाई थाना क्षेत्र स्थित दीघा गांव की रहने वाली है। जो फिलहाल बिहिया थाना क्षेत्र के मेला रोड में सपरिवार रह रही हैं। 


अंशु के बारे में जब आस-पास और परिवार के लोगों को पता चला कि उसने बिहार में 5 वां रैंक हासिल कर इंटर कॉमर्स टॉपर बनी है. तब उनके घर पर बधाई देने के लिए लोगों की भीड़ लग गयी। घर पर आए लोगों ने माता-पिता को अंशु की इस सफलता की बधाई दी। अंशु के घर में खुशी का माहौल है। अंशु के माता-पिता भी काफी खुश हैं उन्होंने अपने हाथ से बेटी को मिठाई खिलाकर उज्जवल भविष्य की कामना की। 


टैग्स